मेहनत और लगन से मैंने पाया हैं यह मुकाम-विक्रम रवानी।

-युधिष्ठिर महतो(कुमार युडी)।

“”मेहनत और लगन से पाया हैं मैंने ये मुकाम-विक्रम रवानी””

बसुरिया (धनबाद)।धनबाद शहर के एक छोटे से जगह से अपने अभिनय की शुरुआत करने वाले विक्रम आज सभी के बीच जाने जाते हैं।लोग इनके काम को पसंद करते हैं।कई एल्बम और फ़िल्म करने के बाद भी आज विक्रम सादगी पूर्ण जीवन व्यतीत करते हैं।बचपन से ही विक्रम को अभिनय का बड़ा शौक रहा हैं।जब विक्रम छोटे थे,तो टीवी पर देख-देख कर डांस व् अभिनय किया करते थे।जब थोड़े बड़े हुए।तो उन्हें एहसास हुआ कि अब सीखने की जरूरत हैं।

उन्होंने अपने पास के ही डांस इंस्टिट्यूट में सीखना शुरू कर दिया।मास्टर गोवर्धन के नेतृत्व में विक्रम ने अपनी कला को ओर बेहतर करने में जुट गए।विक्रम अपने घर से रोज़ाना 5 किलोमीटर दूर साइकिल से सीखने जाया करते थे।परिवार से भी काफी सहयोग रहा।जिसके चलते आगे धीरे-धीरे अपने कला को आगे बढ़ाने में काफी योगदान रहा।शुरुआत में कई म्यूजिक एल्बम किये।जो खोरठा,भोजपुरी,नागपुरी आदि भाषाओं में हैं।

जिनमे मुख्य हैं-हाय रे गाँव के गौरी,बेवफा सनम,गौरा बदन,मॉडल जीन्स,एच् डी बदन,तोर भूत लागल हो,जवानी के हीटर,सजनी,ताज़ा-ताज़ा माल,तोहार चोली,रंगीला,प्रेम रोग इत्यादि।इतने सारे एल्बम करने के बाद विक्रम काफी लोकप्रिय हो गए।कई डायरेक्टर प्रोड्यूसर को विक्रम का काम अच्छा भी लगा।जिसके कारण बाद में कई फ़िल्म का भी काम मिला।जिनमे प्रमुख हैं-अपन हक़,दीवाना दादु आदि।विक्रम का एक फ़िल्म आने वाला हैं।जो जल्द ही लोगो के सामने होगा।राहें एक खोरठा फ़िल्म हैं।जिसकी तैयारी में लगे हुए हैं।

ऋषिकेश स्मारक सेवा समिति के द्वारा पूर्व मंत्री माननीय मथुरा प्रसाद महतो के हाथों भी सम्मानित किये जा चुके हैं।विक्रम हमेशा से खोरठा भाषा को बढ़ाने में लगे हुए हैं।इनकी भी सोच हैं कि खोरठा भाषा को राष्ट्रिय स्तर तक जाना जाए।विनय तिवारी के नेतृत्व में कई खोरठा भाषा के हक़ में आंदोलन चलाया गया हैं।जिसमे विक्रम ने अपना भरपूर योगदान दिया हैं।

विक्रम ने यहाँ तक कहा कि झारखण्ड सरकार से सम्मानित खोरठा गीतकार विनय तिवारी का नाम झारखण्ड फ़िल्म तकनिकी सलाहकार समिति में होना चाहिए।सभी जानते हैं कि विनय जी ने खोरठा भाषा के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन दिया हैं।विक्रम आज के युवा से बस एक ही बात कहते हैं कि मेहनत करने से आप सब कुछ पा सकते हैं।आगे विक्रम अपने अभिनय से लोगो को ऐसे ही मनोरंजन करते रहेंगे।जो हो सकेगा वे अपनी भाषा संस्कृति के लिए करेंगे।

Call Whatsapp 08507209276 For News Interview Advertisement & Online Promotion Publicity.

2,701 total views, 1 views today

4 comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *