पुलिस को मिली बड़ी सफलता,कुख्यात अपराधी लाल मुंडा किया गया गिरफ्तार।

बड़ी कामयाबी बरसों से आंख-मिचौनी का खेल खेलने वाला लाल मुंडा चढ़ा पुलिस के हत्थे।


खूंटी।बरसों से पुलिस के साथ आंख-मिचौनी का खेल खेलने वाला हत्यारोपी और कई मामलों में वांछित अपराधी लाल मुंडा उर्फ लाल मोहन मुंडा उर्फ रवि मुंडा पुलिस के हत्थे चढ़ गया।पुलिस के अनुसार अपने इलाके में लाल मुंडा के नाम से कुख्यात इस दुर्दांत अपराधी को मुरहू पुलिस ने सोमवार की देर रात खूंटी-चाईबासा रोड पर नील फैक्टरी से दबोच लिया।पुलिस का कहना है कि पुलिस को लाल मुंडा की कई साल से हत्या, लूटपाट और कई मामलों में तलाश थी।

गिरफ्तारी के बाद आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि लाल मुंडा को नील फैक्टरी के पास देखा गया है।एसपी के निर्देश पर मुरहू के थाना प्रभारी अरुण कुमार दुबे के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया,जिसमें एसआई बमबम कुमार और सशस्त्र बल को शामिल किया गया।टीम ने सोमवार की रात छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

1,375 total views, 1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *