धनबाद के सड़को पर आधीरात में चैकिंग अभियान लगाया गया। क्लिक करें और जाने।

बिग ब्रेकिंग न्यूज :धनबाद में SDM ऐनी मित्तल डीटीओ, ट्रैफिक DSP, के नेतृत्व में रात 10 बजे के बाद मोटर चैकिंग अभियान लगाया गया। इस चैकिंग अभियान में 2 वीलर 4 वीलर सभी गाड़ियों को रोक रोक चेक किया गया। धनबाद के पूजा टाकीज मोड़ रांगाटॉड मोड़ पर लगाया। रात में चेकिंग अभियान लगाने का मकसद ये है की कोई भी गाड़ी ड्रिंक कर के ना चलाये।
इस चैकिंग अभियान में मशीन द्वारा चेक किया जा रहा था। कौन कितना ड्रिंक पी कर गाड़ी चला रहा है। जो मशीन पा रहा है, वो ड्रिंक पिया है। उसकी गाड़ी को पकड़ लिया जा रहा है। जो सही है उसे छोड़ दिया जा रहा है। चैकिंग अभियान में अफसर भी डटे रहे है। ट्रैफिक DSP SDM, DTO, ये लोग खुद गाड़ी चेक कर रहे थे। अचानक रात में चेकिंग लगाने से धनबाद स्टेशन के बाहर जो भीड़ लगी रहती है। वो नही रही। आज जनता को बहुत आराम मिला रात में। अगर रोज ये अभियान चलेगा तोह धनबाद में तकरीबन ड्रिंक पी कर गाड़ी चलाने वाले की कमी आयेगी।
अब देखना होगा ये अभियान एक दिन के लिए है। या डेली के लिए,
आज चैकिंग अभियान कुछ नेता की भी गाड़ी पकड़ी गई वो ड्रिंक करके गाड़ी चला रहे थे। उनको भी पकड़ा गया। उनकी कोई बात नही सुनी गई। ट्रैफिक DSP का कहना है जो नियम का पालन नही करेगा। उस पर कानूनी करवाई की जायेगी। कोई भी हो,
रिपोर्ट लिखे जाने तक तकरीबन 15 से 20 गाड़ी पकड़ी जा चुकी थी।

धनबाद से सरताज की रिपोर्ट।
छायाकार संतोष कुमार यादव।

1,548 total views, 1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *