युवती के इंसाफ के लिए नारी शक्ति अधिकार मोर्चा ने निकाला कैंडल मार्च।

धनबाद।बीते दिनों के छेड़खानी मामले के आरोपी युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिजीत राज और उनके भाई रितुराज की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारी शक्ति अधिकार मोर्चा ने सोमवार को कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च में शामिल छेड़खानी की शिकार युवती ने पुलिस पर दोनों भाईयों को बचाने का आरोप लगाया हैं।उनका कहना हैं कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करेगी तो वह आत्महत्या कर लेगी। सोमवार की शाम साढ़े छह बजे कैंडल मार्च में शामिल महिलाएं गांधी सेवा सदन स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास पहुंची और धरना दिया। पीड़ित युवती ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व उसके साथ छेड़खानी और मारपीट की घटना हुई थी। इसके बाद से लगातार आरोपी उसे धमकी दे रहे हैं। आरोप लगाया कि अभिजीत राज के राजनीतिक पहुंच के कारण पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है। वह डीएसपी लॉ एंड आर्डर नवल शर्मा से मिलकर उन्हें पूरे मामले की जानकारी दे चुकी है। महिलाओं ने इस दौरान अभिजीत राज के खिलाफ नारेबाजी भी की। मार्च का नेतृत्व कर रही नगमा खातुन और उषा यादव ने कहा कि महिलाएं इस मामले में चुप नहीं बैठेंगी। न्याय नहीं मिला तो आंदोलन तेज होगा। कैंडल मार्च में संगीता सिंह, मीरियम, बेबी, सुषमा देवी, कलावती देवी, वीणा प्रसाद, सुलोचना देवी, दीलवरी देवी, बिंदास देवी आदि शामिल थीं।
पुलिस ने कहा मामले की जांच हो रही है। मामला सही पाए जाने पर आरोपी की निश्चित गिरफ्तारी होगी। पुलिस किसी प्रकार के राजनीतिक दबाव में नहीं है।
-पीयूष पांडेय, सिटी एसपी, धनबाद

★रिपोर्टर सरताज खान

★छायाकार संतोष कुमार यादव

1,200 total views, 1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *