भाजपा सांसद साक्षी महाराज का विवादित बयान कहा कुर्बानी करना हैं पशु बलि।

हरिद्वार। आए दिन अपने बयानों से अपनी और भाजपा की किरकिरी कराने वाले सांसद साक्षी महाराज ने एक और विवादित बयान दिया है। साक्षी महाराज ने बकरीद पर होने वाली कुर्बानी को पशु बलि करार देते हुए, इसे बंद करने की मांग की है, जिसका मुस्लिम समुदाय ने विरोध करना शुरू कर दिया है।

साक्षी महाराज का बकरीद पर अटपटा बयान।
धर्मनगरी के निर्मल अखाड़ा पहुंचे साक्षी महराज अपने एक और बयान को लेकर विवादों में घिरते नज़र आ रहे हैं। साक्षी महाराज ने कहा कि पशु बलि को समाज में बंद कर दिया जाना चाहिए। उन्होंने बकरीद में होने वाली कुर्बानी को पशु बलि बताकर इसे बंद करने की मांग की है।
साक्षी महाराज के इस विवादित बयान का मुस्लिम समाज ने तीखा विरोध किया है। मौलाना आसिफ कुरेशी का कहना है कि उन्हें किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का अधिकार नहीं है। वे एक बड़े नेता हैं और किसी मज़हब के बारे में बोलने से पहले उन्हें सोचना चाहिए।

719 total views, 1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *