पूर्व मंत्री ने किया ऐसा काम जिसके कारण 6 जवान को कर दिया गया निलंबित। क्लिक करें और जाने।

धनबाद:इलाज के लिए धनबाद मंडल कारा से पीएमसीएच भेजे गए पूर्व मंत्री समरेश सिंह मंगलवार को सात घंटे गायब रहे। सुरक्षा में तैनात पुलिस बल के साथ वे सुबह नौ बजे इमरजेंसी ब्लॉक के सर्जिकल आईसीयू वार्ड से निकले थे। दोपहर तीन बजे तक नहीं लौटे पर मामला खुला। इसके बाद हड़कंप मच गया। जिला पुलिस, जेल प्रशासन और अस्पाल प्रबंधन समरेश सिंह की खोजबीन में लग गए। उनकी निगरानी में लगाए गए पुलिस पदाधिकारियों को फोन किया गया, तब जाकर शाम चार बजे समरेश सिंह वापस पीएमसीएच लौटे। उनके लौटने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

वापस लौटने के बाद समरेश सिंह ने बताया कि अस्पताल में इंग्लिश टॉयलेट नहीं है, इसलिए शौच के लिए बाहर जाना पड़ा। वे सरायढेला में अपने समर्थक राजकुमार सिंह के घर गए थे। शौच के बाद वापस अस्पताल लौट आए।
*ये है मामला*: बेल बांड खारिज होने के बाद समरेश सिंह ने सोमवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रंजीत कुमार चौधरी की अदालत में सरेंडर किया था। अदालत ने उन्हें जेल भेजने का आदेश दिया था। जेल में तबीयत खराब होने के कारण सोमवार की रात ही उन्हें पीएमसीएच के सर्जिकल आईसीयू में भर्ती किया गया। समरेश सिंह की निगरानी में 1-4 का पुलिस बल लगाया गया था। मंगलवार को सुबह 9 बजे पुलिस और अपने समर्थकों के साथ वे अस्पताल से गायब हो गए। उनके जाने की खबर किसी को नहीं थी। पूरे दिन गायब रहे। शाम तीन बजे उनके अस्पताल से गायब होने की चर्चा शुरू हो गयी। घटना की सूचना जेल प्रशासन, पुलिस प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन को दी गयी। सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। समरेश सिंह और पुलिस बल की खोज शुरू हुई। पुलिस अधिकारियों ने जवानों को कॉल किया। तब उन्हें पता चला कि शौच के लिए समरेश सिंह सरायढेला में अपने एक समर्थक के घर गए हैं। इस घटना की जानकारी मिलते ही समरेश सिंह वापस अस्पताल लौट आए।
*भड़क गए समरेश सिंह*: वापस लौटे पूर्व मंत्री समरेश सिंह से जब बाहर जाने का कारण पूछा गया तो वे अस्पताल प्रबंधन पर भड़क उठे। कहा, इतना बड़ा अस्पताल बना दिया गया है, पर सुविधा के नाम पर एक कंबोड तक नहीं है। सामान्य शौचालय में बैठा नहीं जाता है। शौच के लिए कहां जाता। मजबूरी में बाहर जाना पड़ा। कोई चोर नहीं हूं, जो भाग गया था। शौच के बाद वापस लौट आया हूं। बिना मतलब लोग हल्ला मचा रहे हैं।
अस्पताल पहुंचे पुलिस अधिकारी
घटना की सूचना मिलते ही सबसे पहले सार्जेंट मेजर ओम प्रकाश दास पीएमसीएच पहुंचे। उन्होंने समरेश सिंह से बात की। इस मामले में जवानों से पूछताछ की। ओम प्रकाश दास के अनुसार मामले की जांच चल रही है। एसएसपी को रिपोर्ट सौंपी जा रही है। सार्जेंट मेजर के जाने के बाद सरायढेला थाना प्रभारी निरंजन तिवारी पीएमसीएच आए। इन्हें भी समरेश सिंह से बात की। उसके बाद जवानों से पूछताछ की।
*सुरक्षा टीम पर कार्रवाई तय*
इस पूरे प्रकरण में पूर्व मंत्री समरेश सिंह की निगरानी में लगाए गए जमादार राम मोहन साहू समेत चारों जवानों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है। चर्चा है कि इनपर ड्यूटी में लापरवाही बरतने का मामला बन रहा है। वहीं इस मामले में जवान मजबूरी बता रहे हैं। अधिकारियों की पूछताछ में जमादार राम मोहन साहू ने कहा कि सुबह समरेश सिंह ने शौच जाने की बात कही थी। अस्पताल में हर तरफ पता किया। कहीं कंबोड नहीं था। इसलिए सुरक्षा घेरे में उन्हें बाहर ले जाना पड़ा। अधिकारियों को इसकी सूचना क्यों नहीं दी गयी, इसका जवाब वे नहीं दे पाए।
वर्जन
ड्यूटी में तैनात जवानों का बयान लिया गया है। रिपोर्ट एसएसपी को भेजी जा रही है। एसएसपी के आदेश पर आगे की कार्रवाई होगी। -ओम प्रकाश दास, सार्जेंट मेजर।

धनबाद का no 1न्यूज पोर्टल
नेशनल टुडे लाइव।

739 total views, 1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *