नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचारियों का सबसे बड़ा संरक्षक हैं:- तेजस्वी यादव क्लिक करें और जाने।

NTL NEWS. CON:7909029958 .SANTOSH YADAV

NTL/पटना:- आज यानी 3 मार्च को पटना में PM मोदी की संकल्प रैली होनी है जिसमे की NDA के सभी घटक दलों के बड़े नेता मौजूद रहेंगे। इसी बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी पिछले 2 दिनों से PM मोदी और CM नीतीश कुमार पर हमलावर है एक के एक ट्वीट कर रहे हैं तो साथ हीं प्रेस रिलीज जारी कर के मोदी के द्वारा 2014-15 में किये वादे को गिनाने में भी कोई कसर नही छोड़ रहे हैं। तो साथ हीं चाचा नीतीश कुमार पर भी आक्रामक है और कह रहे हैं कि चाचा जी आप जरूर मोदी जी के किये वादे को याद दिलवायेगा। साथ हीं और भी कई तरह के आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी जी, बिहार में शहीदों की चिता ठंडी भी नहीं हुई।एक शहीद का पार्थिव शरीर भी बिहार नहीं आया है और आप अपनी निम्नस्तरीय राजनीति चमकाने बिहार की महान धरती पर आए है।
बिहारी बहुत जागरूक है वो आपकी लफ़्फ़ाज़ी और जुमलेबाज़ी में फँसने वाले नहीं है।आपके पूर्व के वादों का क्या हुआ? मोदी जी बिहार की पावन धरा पर बिहारवासी आप द्वारा 2014-15 में किए गए वादों और घोषणाओं का हिसाब माँग रहे है। केंद्र और राज्य में आपकी सरकार है। बिहार में 14 वर्षों से आपकी सरकार है लेकिन अभी भी रामराज्य नहीं है। अपराध, बलात्कार व भ्रष्टाचार चरम पर है।मंत्री बलात्कार में लिप्त है।
नरेंद्र मोदी जी किस मुँह से बिहार आ रहे है?सत्ता संरक्षित 34 बच्चियों के साथ हुए विश्व के सबसे जघन्य बालिका गृह जनबलात्कार कांड में अबतक प्रधानमंत्री जी ने अपना मुँह नहीं खोला है। BJP का एक मंत्री बच्चियों के साथ हुए बलात्कार में संलिप्त है।मुख्यमंत्री पर CBI जाँच अग्रेसित हुई है।
क्या मोदी जी Action, Drama, Thriller, झूठ और जुमलेबाज़ी के आवरण में लिपटे अपने एक लाख 65 हज़ार करोड़ के “स्पेशल पैकेज” का विस्तृत लेखा-जोखा बिहार की जनता को देंगे?
जिनकी पूरी राजनीति ही झूठ, फ़रेब और इवेंट प्रबंधन पर टिकी हो उनसे ज़मीनी परिणाम की उम्मीद करना बेईमानी है।
प्रधानमंत्री जी, आपके साथी और बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने अनेकों बार नीतीश कुमार पर चारा घोटाले में लिप्त होने के आरोप लगाए है। उनके DNA में चारा के अंश होने का दावा भी किया था। चारा घोटाले के मुख्य आरोपी ने नीतीश कुमार को लाखों रुपया देने की बात भी स्वीकारी थी।
क्या नरेंद्र मोदी जी द्वारा अपनी ज़ुबान से गिनायें नीतीश कुमार के 33 घोटाले और उसके भी बाद हुए सृजन जैसे 10 और बड़े घोटालों के ख़िलाफ़ कारवाई की रिपोर्ट जनता को देंगे? अगर मोदी भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ ईमानदार है तो नीतीश कुमार के ख़िलाफ़ सृजन और दूसरे घोटाले की CBI जाँच तेज़ क्यों नहीं करते? मोदी ही, यह दोहरापन बिहार में नहीं चलेगा?
प्रधानमंत्री जी, भ्रष्टाचार पर ज्ञान फैलाने से पहले अपने अग़ल-बग़ल देखना। याद करना दो साल पहले नीतीश जी पर आपने 33 घोटालों का आरोप ही नहीं लगाया था बल्कि एक सांस में आपने वो 33 घोटाले गिनाए थे। उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का पूरा ख़ानदान सृजन घोटाले में लिप्त है।इसके सबूत भी है।
‌मोदी जी, आप भ्रष्टाचारियों के सबसे बड़े संरक्षक है। सृजन घोटाले में लिप्त नीतीश कुमार और सुशील मोदी को बचाने के लिए जनादेश का अपमान किया। सृजन के मुख्य आरोपी अमित और प्रिया को आजतक CBI गिरफ़्तार नहीं कर पाई है। आपके एक केंद्रीय मंत्री ने दोनों आरोपियों को अपने आवास पर रखा है।

‌संवाददाता:- जितेन्द्र कुमार यादव
‌National Today Live Patna, Bihar

1,222 total views, 1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *