नए साल की खुशियाँ को विराम लगा चली गोली क्लिक करें और जाने पूरा मामला।

बिग ब्रेकिंग न्यूज:

NTL NEWS

धनबाद: पूरा धनबाद नए साल का जश्न में डूबा था, वही धनसार थाना के अंतर्गत एक युवक पर गोली चलने की खबर से मिंटो में नए साल की खुशियाँ को विराम लग गया। जी हाँ में आप को बता दु की वार्ड NO 31 के पार्षद प्रतिनिधि पर गोली चलाने का आरोप लगा है।

घटना स्थल पर धनबाद DSP भी पहुँचे और घटना के बारे पूरा छान बिन करने लगे।
सूत्रों का माने तो मामला गंभीर है।

 

लग रहा है आरोप वार्ड NO 31 के पार्षद प्रतिनिधि पर।


धनसार थाना अंतर्गत गांधी नगर महावीर स्थान के समीप आपसी विवाद में गोली चलने से अवधेश सिंह (35) नामक व्यक्ति घायल हो गया जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे पीएमसीएच में भर्ती कराया जहां उसकी उपचार चल रहा है। फिलहाल घायल अवधेश की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है, वहीं सूत्रों की मानें तो गोली अवधेश की आंख को छूते हुए नीकल गयी।



घटना के बारे में घायल अवधेश ने बताया की आज शाम वह घर के समीप ही अपने साथियों के साथ बैठे थे तभी संटू सिंह,अशोक गुप्ता व गामा राय आये और गाली गलौज करने लगे जिसका विरोध करने पर संटू सिंह ने गोली चला दी इसके बाद अवधेश के दोस्तों से हाथापाई के दौरान संटू सिंह के पिस्टल की मैगजीन भी वहीं घटनास्थल पर गिर गयी।

क्यों हुआ था विवाद

31 दिसम्बर की रात अवधेश अपने साथियों के साथ गांधी नगर महावीर स्थान स्तिथ अपने घर के समीप गाना बजा रहे थे जो कि पास के रहने वाले संटू सिंह जो कि वार्ड 31 की पार्षद सुमन सिंह के भाई को नागवार गुजरी, जिसके बाद संटू ने जाकर गाना बन्द करा दिया था। वहीं घायल अवधेश का कहना है कि कल रात गाना बन्द कराने के लिए संटू सिंह ने हवाई फायरिंग भी की थी।

सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही धनसार पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं डीएसपी लॉ एंड आर्डर मुकेश कुमार भी पीएमसीएच पहुंचे व घटना की पूरी जानकारी ले रहे।

नेशनल टुडे लाइव NO 1 न्यूज पोर्टल धनबाद

4,809 total views, 2 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *