धनबाद मैं ना हो ऐसी घटना इसलिए नगर आयुक्त ने किए निरीक्षण।

धनबाद: मुंबई के कमला मिल्स अग्निकांड के बाद एतिहातन किया जा रहा निरिक्षण
धनबाद। नगर निगम मुंबई के कमला मिल्स अग्निकांड जैसे हादसों की पुनरावृत्ति धनबाद में रोकने के मकसद के साथ बड़े होटलों में आग से बचाव के उपकरणों का जायजा ले रही है। नगर आयुक्त राजीव रंजन इस अभियान की शुरुवात चर्चित होटलों में सुमार कुकुन होटल से शुरु की। नगर आयुक्त के साथ मौजूद निगम के अधिकारी महेश संथालिया ने होटल में मौजूद तमाम सुरक्षा उपकरणों का बारीकी से जायजा लिया। जब कभी किसी कारण से अगर होटल में आग लग जाती है तो ऐसी परिस्थिति में होटल संचालक किस तरह से बचाव कर सकते है उन तमाम सेफ्टी उपकरणों की जानकारी ली। आग लगने पर होटल में ठहरा आदमी अलार्म बजाकर हादसे की जानकारी दे सके साथ ही बाहर निकलेंने की दो तरह के रास्ते है अथवा नहीं पानी की पूरी व्यवस्था सहित अन्य तरह की चीजो पर जानकारी ली। अधिकारी यहाँ की व्यवस्था को माकूल पाया। हालाँकि इन सब के बाद भी जो आवश्यक दिशा निर्देश होटल संचालक को दी। नगर आयुक्त ने कहा कि बहुत जल्द आग पर काबू किस तरह से पाया जा सकता है इससे संबंधित जानकारी होटल स्टाफ पदाधिकारियो को डेमो के माध्यम से दी जायेगी। उन्होंने कहा कि हर हाल में किसी भी तरह के हादसों पर काबू पानी है इसके लिए होटल संचालकों को सजग रहने की आवश्यक्ता है ताकि जब कभी हादसे हो भी तो तत्काल सूझबूझ से जान माल की क्षति को कम से कम नुकसान हो। आज नगर आयुक्त का निरिक्षण दूसरे बड़े होटलों में सुमार बैंक मोड के स्काईलार्क तथा बिग बाजार सोनोटेल में हुआ। नगर आयुक्त ने कहा इसके बाद छोटे होटलो में भी जाकर सुरक्षा उपकरणों का जायजा लिया जायेगा। विदित हो की हाल ही में मुंबई के कमला मिल्स में भीषण आग लगने से 14 लोगो की मौत हो गई थी। धनबाद नगर निगम उस हादसे से सबब ले रही है।

रिपोर्ट: सरताज खान

छायाकार: संतोष यादव

825 total views, 1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *