धनबाद के लिए गर्व की बात क्लिक करें और जाने।

 

राष्ट्रीय कवि संगम द्वारा रोहिणी, नई दिल्ली में पन्द्रह नवम्बर को आयोजित द्वादश दस्तक युवा कवि सम्मेलन में धनबाद के उभरते युवा कवि अनंत महेन्द्र को सम्मानित किया गया। उन्हें प्रख्यात ओजकवि हरिओम पँवार एवं राष्ट्रीय कवि संगम के अध्यक्ष जगदीश मित्तल ने संयुक्त रूप से अंगवस्त्र और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया। जगदीश मित्तल के जन्मदिवस पर प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में पूरे देश के विभिन्न राज्यों से बारह श्रेष्ठ युवा कवियों का चयन किया गया था। जिनमें धनबाद के अनंत महेन्द्र और बोकारो के ब्रजेश पांडेय ने झारखण्ड का प्रतिनिधित्व किया। वहीं देवघर जिले के ओजकवि दिनेश देवघरिया को इस वर्ष का ‘श्री जगदीश मित्तल सम्मान’ प्रदान किया जाएगा। धनबाद के अनंत महेन्द्र ने कार्यक्रम का मंच संचालन भी किया गौरतलब है कि अनंत महेन्द्र अपनी अनोखी काव्यात्मक शैली से मंच संचालन के लिए जाने जाते हैं। इससे पूर्व भी वे देवघर में आयोजित द्वितीय प्रान्तीय अधिवेशन में ‘झारखण्ड दस्तक’ का सफल मंच संचालन कर चुके हैं। अनंत की ग़ज़ल ‘जाने आँखों में पानी रहे न रहे’ एवं गीत ‘रंगरेज़’ सोशल मीडिया में काफी सुर्खियाँ बटोर चुकी है। राष्ट्रीय कवि संगम, झारखण्ड के प्रांतीय संगठन मंत्री अनंत महेन्द्र ने अपनी कविता ‘केसरीनंदन निकल आओ ध्वज से’ गाकर पूरे सभागार की तालियाँ बटोरी। इससे पूर्व भी वे झारखण्ड के कई जिलों के अलावा नालन्दा, पटना, मथुरा आदि कई जगहों पर काव्य-पाठ कर चुके हैं। हाल ही में अनंत महेन्द्र की ‘झारखंड कुसुम’ नामक साझा काव्य-संग्रह भी प्रकाशित हो चुकी है। संस्था के प्रांतीय अध्यक्ष सुनील खवाड़े एवं महासचिव सरोज झा ने चयनित प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दी। धनबाद जिलाध्यक्षा डॉ. संगीता नाथ ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के काव्य-मंच हेतु अनंत महेन्द्र का चयन जिले के लिए गौरव का विषय है। वहीं प्रान्तीय मार्गदर्शक दिनेश रविकर ने कहा कि इतने उच्च स्तरीय राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित होकर अनंत महेन्द्र ने युवा रचनाकारों के लिए एक आदर्श स्थापित किया है। मीडिया प्रभारी शालिनी खन्ना ने जानकारी दी की उक्त आयोजन में संस्था के अध्यक्ष जगदीश मित्तल के अलावा हरियाणा सरकार के पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल,अंतर्राष्ट्रीय ओजकवि हरिओम पँवार, संरक्षक ईश्वर मित्तल आदि कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

नेशनल टुडे लाइव

Con: 7909029958

संतोष यादव

456 total views, 2 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *