पेशे से भिखारी लाखो की संपत्ति है फीर भी लोग सलाम करके देते है पैसा, क्लिक करें और जाने।

NTL NEWS

पंजाब:एक ऐसी सच्चाई आप के सामने ला रहा हूँ,जिसे जानना आप लोगों के लिए जरूरी है। जी हाँ में आप को बता रहा हूँ एक इन्शान के बारे में जो पैसे से भिखारी है और दिव्यांग भी उसके पास इतना पैसा है जो कभी सोच नही पायेंगे।

जानिए विस्तार से ———

पठानकोट, [श्याम]। रूखी रोटी को भी बांट कर खाते हुए देखा मैंने, सड़क किनारे वो भिखारी शहंशाह निकला…। इंसान की जिंदगी अंधे भिखारी का कटोरा हो गई है। लोग खुशियां डालते कम, उठाते ज्यादा हैं। इधर, यह दिव्यांग भिखारी है, जिसके कटोरे में औरों के लिए खुशियां जुटती हैं। पंजाब के पठानकोट में चौक-चौराहे पर भीख मांगता राजू चलने-फिरने में असमर्थ है। मैले कपड़े। धूल से लथपथ। कभी रेंगते हुए तो कभी व्हीलचेयर पर। भीख मांगना उसकी नियति ही सही, पर नीयत दाता वाली है। सोच बड़ी। बड़ा जज्बा। इतना कि दुनिया छोटी दिखे, उसके आगे भिखारी नजर आए। आंखों में जितनी दृढ़ता, चेहरे पर उतनी ही गंभीरता। मानो भीख नहीं, थोड़ी सी इंसानियत मांग रहा हो।शहर में अधिकांश लोग उसे जानते हैं। जो नहीं जानते, उसे देख जानने को आतुर हो उठते हैं। राजू का अंदाज ही कुछ ऐसा है। लोगों को जब उसके नेक कामों के बारे में पता चलता है तो भीख देने के लिए बढ़े हाथ सलाम को उठ जाते हैं। भीख के पैसे जोड़ वह लोगों की मदद करता है। औरों की मदद को हर समय तत्पर रहता है। समाजसेवा के कई काम करता है।जरूरत जहां भी हो, यदि उसकी हैसियत में है, तो वह मुंह नहीं ताकता। शहर की ढांगू रोड स्थित एक पुलिया टूट गई थी। कई लोग हादसे का शिकार हुए। लोगों ने संबंधित विभाग के पास शिकायत की। लेकिन प्रशासन के कान में जूं न रेंगी। एक दिन राजू भी इसी पुलिया पर हादसे का शिकार हो गया। उसने मिस्त्री बुलाकर पुलिया की मरम्मत शुरू करा दी। पुलिया बन कर तैयार है।राजू कहता है, अब कोई घायल नहीं होगा…। स्वार्थ के गंदे नाले पर बनी नेकी की यह पुलिया बड़ी नसीहत है। नसीहत उन लोगों के लिए जो नियति से भिखारी न सही, पर नीयत के पक्के भिखारी हैं। नसीहत उस समाज के लिए जो खुद को सभ्य कहता है, पर है नहीं, अपने में मस्त है, व्यस्त है, स्वार्थी है। नसीहत उस प्रशासन के लिए जो जनसेवक है, पर दिव्यांग राजू से भी अधिक लाचार है। बहरहाल, शहर के लोगों को जब पता चला कि पुलिया राजू ने बनवाई, तो सभी ने राजू को सलाम कर अपना दायित्व पूरा किया।

नेशनल टुडे लाइव सच के साथ सच की बात।

1,955 total views, 1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *