डीएवी पब्लिक स्कूल कोयलानगर में 68वाँ वन महोत्सव किया गया आयोजित।

कोयलानगर(धनबाद)। डीएवी पब्लिक स्कूल कोयला नगर में गुरुवार को 68वां वन महोत्सव का आयोजन किया गया। विधायक राज सिन्हा, डीएफओ सौरभ चंद्रा एवं फॉरेस्ट रेंजर उमेश कुमार उपस्थित हुए। प्राचार्य डॉ. केसी श्रीवास्तव ने सभी का स्वागत किया। छात्रों ने पर्यावरण से संबंधित लघु नाटिका पेश की। सौरभ चंद्रा ने कहा कि बच्चा एक रेडियोधर्मी पदार्थ है। जिसमें ऊर्जा स्वत: ही प्रभावित होती है। उसे किसी बाहरी ऊर्जा की आवश्यकता नहीं होती हैं। बच्चों को केवल उचित मार्ग बताने की जरूरत है। विधायक राज सिन्हा ने कहा कि पर्यावरणीय असंतुलन ही हमारे वातावरण के लिए सबसे बड़ा खतरा बन गया है। यहां पर उपस्थित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं यह संकल्प लें कि हम सभी को एक पौधा लगाना है। विधायक ने स्कूल की वर्तमान समस्याओं को दूर करने का उत्तरदायित्व लिया। प्राचार्य ने अतिथियों को रुद्राक्ष, लाल चंदन तथा शमी का पौधा भेंट किया। स्कूल प्रभारी आरके सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। मौके पर इंद्रनील मुखर्जी, सीपी मिश्रा, मौसमी दास, अनिल कुमार, सचिन, इंद्रनील मित्रा, मनीष कुमार, सुदीप बनर्जी, शरद श्रीवास्तव, बीके सिंह मौजूद थे।

797 total views, 1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *