जलाराम बापा की जयंती धूम धाम से मनाई गई।

संत जलाराम बापा की 218 वीं जयंती धूम-धाम से संपन्न

धनबाद। श्री जलाराम भक्ति मंडल ट्रस्ट ने संत शिरोमणि जलाराम बापा की 218 वीं जयंती धूम-धाम से मनायी। शास्त्रीनगर स्थित जलाराम मंदिर में सुबह 7 बजे से मुख्य यजमान अशोक राठोर ने जलाराम बापा, श्री राम दरबार, श्री शिव दरबार, श्री अम्बे माँ तथा श्री हनुमान दरबार में पूजा अर्चना की। तत्पश्चात मंदिर से विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा मंदिर परिसर से करबला रोड, बैंक मोड़ होते हुए शास्त्रीनगर स्थित श्री कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज पहुंची। शोभा यात्रा में शामिल श्री जलाराम महिला मंडल की सदस्यों ने जलाराम बापा के पारंपारिक लोक गीत एवं भजन गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस दौरान युवतियों व युवकों ने गरबा नृत्य भी किया। शोभा यात्रा में गुणवंत जोशी द्वारा वीरपुर (गुजरात) से जलाराम बापा के मुख्य मंदिर से लायी गई ज्योत भी शामिल थी। दोपहर में महाप्रसाद का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों भक्तों ने बापा की प्रिय सुखड़ी, अड़दिया व अन्य प्रसाद ग्रहण किया। सांसद पशुपतिनाथ सिंह तथा महापौर चन्द्रशेखर अग्रवाला ने बापा के दर्शन किए। सांसद ने कहा कि जलाराम बापा से हमें सीख लेकर सादगी और सरलता से जीवन व्यतित करना चाहिए। बापा के सरल स्वभाव से उन्हें साक्षात श्रीराम के दर्शन प्राप्त हुए। महापौर ने कहा कि जलाराम बापा ने अपने जीवन के कठीनतम दौर में भी ईश्वर के प्रति आस्था को कम नहीं होने दिया। बापा हर दिन बिना किसी को भोजन कराए कभी स्वयं भोजन नहीं करते थे। उन्होंने बापा से उदारता की सीख लेने को कहा।
कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष हरि प्रकाश लाटा, समाजसेवी शैलेन वोरा, भाजपा बैंक मोड़ मंडल के अध्यक्ष प्रितपाल सिंह अजमानी, बैंक मोड़ चेंबर के अध्यक्ष सुरेन्द्र अरोड़ा, सचिव प्रभात सुरोलिया, श्री जलाराम भक्ति मंडल ट्रस्ट के अध्यक्ष नितीन भट्ट, कमलेश त्रिवेदी, परेश कुमार ठक्कर, भरत दोशी, शैलेश पंड्या, योगेश जोशी, जयेश रावल, लक्ष्मीकांत चावड़ा, वरूण सामराणी, दीपक ठक्कर, लक्ष्मी ठक्कर, शोभना ठक्कर, हंसा धनानी, धीरीबेन, शांताबेन, रेखा धनानी, सोना रावल, नर्मदा पटेल सहित बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित थे।

सरताज खान की रिपोर्ट
छायाकार संतोष कुमार यादव।

590 total views, 1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *