कांग्रेस को छोड़ थामा bjp का दामन क्लिक करें और जाने।

NTL NEWS. CON:7909029958. SANTOSH YADAV

धनबाद: कांग्रेस के नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल जी हा में आप को बता दु की कांग्रेस नेता जो पिछले कुछ सालों से कांग्रेस में जुड़े थे लेकिन अब वो भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है।

जनिये विस्तार से पूरा मामला———

कांग्रेस के जिला महामंत्री अखिलेश्वर तिवारी ने बुधवार को जिला कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई।

मौके पर जिप अध्यक्ष रोबिन गोराई समेत जिले के दर्जनों भाजपाई मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह के कुशल नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है और पिछले 1 महीने से चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में विभिन्न दलों से लोग आकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं इसी क्रम में आज अखिलेश्वर तिवारी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

वही काँग्रेस छोड़ कर भाजपा में आए अखिलेश्वर तिवारी ने कहा कि कांग्रेस की छवि धीरे-धीरे खराब होती जा रही है। अपने विचार धारा से कांग्रेस बिल्कुल ही मुड़ चुकी है अब कांग्रेस में सिर्फ एक समुदाय विशेष के हितों की बारे में सोचा जाता है। ऐसे में भाजपा की सरकार की प्रखर हिंदुत्व छवि से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा के साथ आगे काम करने का निर्णय लिया है। उन्होने कहा कि धारा 370 को समाप्त कर कश्मीर समस्या का समाधान करने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तनिक देर नही की जबकि कांग्रेस इसे छूना ही नही चाहती थी। पीएम मोदी के नेतृत्व में ही देश का विकास संभव है।

नेशनल टुडे लाइव सच के साथ सच की बात।

663 total views, 1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *