आम आदमी पार्टी राजनीति करने नहीं बल्कि बदलने आयी हैं-राजकुमार सोनी।

युधिष्ठिर महतो(कुमार युडी)।

धनबाद।राजकुमार सोनी कभी धनबाद स्टेशन से झरिया तक ड्राइवर का काम किया करते थे।ड्राइवर के रूप में लगभग 25 सालों का अनुभव रहा हैं।पर,वर्तमान में आम आदमी पार्टी धनबाद के जिला संयोजक हैं।पार्टी के प्रचार प्रसार और सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं।धनबाद में ही पले बढ़े और यही से पढ़ाई लिखाई भी हुई।ज़्यादा तो पढ़े लिखे नहीं हैं।मैट्रिक तक ही पढ़ाई की हैं।बचपन मे किन्ही कारणों से स्कूल से निकाले जाने के बाद पिता ने कहा कि अब पढ़ाई लिखाई तुमसे नहीं हो सकेगी।तो कुछ काम धंधा किया करो।उस समय पिता स्व.रामदेव सोनी बर्तन का व्यवसाय किया करते थे।माता स्व. यशोदा देवी पूर्ण रूप से गृहणी थी।पिता के कहने पर राजकुमार धनबाद स्टेशन से ही अपनी ज़िंदगी की नई शुरुआत की।शुरू में दूसरे का गाड़ी चलाया करते थे।फिर खुद की गाड़ी खरीद कर लोगों को भाड़े पर दिया करते थे।कितनों को ड्राइविंग सीखा कर उन्हें ड्राइवर बनाया।शुरू से ही राजकुमार सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे हैं।ड्राइवर का काम करते समय से ही गरीब असहाय की मदद करते थे।गरीब लड़की की शादी में भी मदद करते थे।रक्त दान भी किया करते थे।इस तरह से कई साल बीतने के बाद 2012-13 से आम आदमी पार्टी से जुड़े।पार्टी के प्रचार प्रसार के लिए गोआ,बनारस,दिल्ली भी गए।यहाँ तक कि पार्टी बनने से पहले अन्ना हज़ारे के आंदोलन में भी भाग लिए।फिर धीरे-धीरे जब पार्टी बनी तो धनबाद में जिला संयोजक के तौर पर काम कर रहें हैं।अभी तक धनबाद जिला में आम आदमी पार्टी का बहुत ही अच्छा प्रभाव रहा हैं।राजकुमार के नेतृत्व में 10 हज़ार सदस्य बनाया जा चुका हैं।आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी धनबाद के हर क्षेत्र से चुनाव लड़ेगी और लोगों के सहयोग से जीतेगी भी।


राजकुमार कहते हैं आम आदमी पार्टी से जुड़ने का कारण सिर्फ इतना हैं कि यह पार्टी राजनीति करने नहीं आयी हैं।बल्कि,राजनीति को बदलने आयी हैं।दिल्ली में केजरीवाल की सरकार बेहतर काम कर रही हैं।आगे धनबाद में भी पार्टी के दिशा निर्देश के अनुसार ही काम करेगी।अन्ना हज़ारे का साथ छूटना यह एक सामान्य घटना ही थी।राजनीतिक दलों द्वारा चैलेंज किये जाने पर अरविंद केजरीवाल ने पार्टी बनाई और राजनीति में आये।पर अन्ना हज़ारे का साथ आज भी बरकरार हैं।गैर राजनीति रूप से अन्ना से आज भी जुड़े हुए हैं।कई ने यह भी कहा कि सिर्फ धरना देने से बदलाव नहीं आएगा।अगर आप कीचड़ को साफ करना चाहते हैं।तो आपको भी कीचड़ में घुसना होगा।इसी वजह से आम आदमी पार्टी बनी और दिल्ली में सफलता से सरकार भी बनी।


धनबाद की राजनीति ही नहीं बल्कि पूरे झारखण्ड को जगाना हैं और आम आदमी पार्टी की सरकार लाना हैं।अभी तक जो भी सरकार बनी हैं।जनता अवगत हैं।क्या काम हुआ हैं?और क्या होना चाहिए?इन सबो ने सिर्फ और सिर्फ झारखण्ड की खनिज संपदा को लूटने का काम किया हैं।राजकुमार ने यह भी कहा कि धनबाद ही नहीं पूरे झारखण्ड में आम आदमी पार्टी ही जनता के लिए कुछ करेगी।बशर्ते,जनता बहुमत में आने का मौका दे।राजकुमार सोनी अरविंद केजरीवाल को अपना आदर्श मानते हैं और उन्ही की तरह जन सेवा करना चाहते हैं।वर्तमान में राजनीति के अलावे इनका एक छोटा सा खुशहाल परिवार भी हैं।भविष्य का लक्ष्य हैं कि झारखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार बने।ताकि,यहाँ के लोगो के लिए भी कुछ किया जा सकें।

फोटोग्राफर:-संतोष कुमार यादव

●रिपोर्टर:-सरताज खान

1,209 total views, 1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *