भाजपा के विरुद्ध बनी महागठबंधन क्लिक करें और जाने।

NTL NEWS.  CON:7909029958. SANTOSH YADAV

धनबाद। राजद के प्रदेश महासचिव एसआई कादरी ने कहा आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल की पुरजोर तैयारी है। भाजपा के विरुद्ध बनी महागठबन्धन आगामी चुनाव में जीत का परचम लहरायेगी। पार्टी सुप्रीमो लालू यादव ने झारखंण्ड में राजद का नेतृत्वकर्ता की कमान तेजस्वी यादव को सौपी है। सोमवार को रांची में राजद की बैठक आयोजित है। महागठबन्धन के साथ राजद झारखंण्ड के जिन लोक सभा सीटो पर चुनाव लड़ेगी। उन सीटों पर उम्मीदवारों के विषय में विचार विमर्श कल की बैठक में होगी। उक्त बांते उन्होंने रविवार को राजद धनबाद महानगर की ओर से आयोजित बैठक में कही। यह बैठक पांडर पाला बाईपास रोड में अवस्थित उनके कार्यालय परिसर में रखी गई थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता धनबाद महानगर अध्यक्ष मुमताज कुरैशी ने किया। एसआई कादरी ने बताया कि प्रत्येक वार्ड में धनबाद महानगर की कमिटी गठन का कार्य पूरा हो चूका है। आगामी चुनाव में धनबाद जिला राजद दमदार उपस्थिति कर सके। इसके लिए लगातार कार्यक्रम किये जा रहे है। वर्तमान सरकार की नाकामियों से जनता को अवगत कराना है। पुलवामा घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आतंकी देश के सैनिकों का कत्लेआम कर रही है जब्कि इसपर रोकथाम के लिए इस भाजपा सरकार के पास कोई नीति नहीं है। 2014 में भाजपा केंद्र की सत्ता में आई। आज पांच वर्षों में भी भाजपा का विकास धरातल पर नजर नहीं आ रहा। पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष तारकेश्वर यादव ने कहा कि लोक सभा की तैयारी में राजद पूर्ण रूप से जुट चुकी है। पार्टी के निर्देशानुसार धनबाद जिला राजद कार्य कर रही है। कार्यक्रम में उपस्थित विष्णुदेव यादव , सुखदेव विद्रोही , लखपति सिंह , जग्गनाथ यादव , महेंद्र यादव , मो0 सागर , मो0 अनवर आदि ने सम्मेलन को संबोधित किया।

नेशनल टुडे लाइव

www.nationaltodaylive.com

503 total views, 1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *