खेल खेल में ऐसा हादसा हो गया। ऑटो लुढ़क कर जा गिरा डैम में। फीर उसके बाद क्या हुआ। जानने के लिए क्लिक करें।

बड़ी खबर:

रांची। धुर्वा डैम में रविवार को खेल-खेल में एक दर्दनाक हादसा हो गया। डैम के किनारे खड़े एक ऑटो पर तीन बच्चे खेल रहे थे। इसी बीच ऑटो अनियंत्रित होकर लुढ़कने लगा और डैम में डूब गया। आसपास के लोगों ने दो बच्चों को खींच कर डैम से बाहर निकाल लिया। वहीं,एक की तलाश जारी है। ऑटो को बाहर निकालने का प्रयास भी किया जा रहा है।
घटना के बाद मौके काफी भीड़ जुट गई। स्थानीय तैराक और एनडीआरएफ की टीम तीसरे बच्चे की तलाश कर रही है। पुलिस भी मामले की छानबीन कर रही है। डैम में डूबे बच्चे की पहचान शिवम कुमार(10)के रूप में की गई। वो आदर्श नगर,धुर्वा का निवासी है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि दो परिवार कपड़ा धोने के लिए ऑटो से डैम किनारे पहुंचे थे। तीन बच्चे डैम किनारे खड़े ऑटो पर खेलने लगे। बाकि परिजन कपड़ा धोने में व्यस्त हो गए। इसी बीच ऑटो अनिंत्रित हो गया और नीचे की ओर लुढ़कने लगा। देखते ही देखते ऑटो डैम में समा गया।
घटना की सूचना के बाद काफी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए। लोगों ने दो बच्चों को किसी तरह निकाला। ऑटो सहित एक बच्चे को निकालने में लोगों को सफलता नहीं मिली है। वहीं,बच्चे के परिजन मौके पर बैठ रोने लगे।

नेशनल टुडे लाइव सच के साथ सच की बात।

715 total views, 3 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *