धनबाद के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का नाम क्या रौशन

NTL NEWS

हर खबर आप तक

धनबाद =16 वी राष्ट्रीय जंप रोप प्रतियोगिता, 29 जुलाई से 31 जुलाई 2022 जो लोहरदगा में आयोजित हुई। जिसमें 15 राज्यों के 500 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। अपने धनबाद जिला के 11 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ था, सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा एवं झारखंड राज्य को प्रतिनिधित्व करते हुए धनबाद जिला के खिलाड़ियों ने पदक प्राप्त करके पूरे झारखंड का और हमारे धनबाद जिला का भी नाम रोशन किया

और साथ ही साथ 16 वें राष्ट्रीय जंप रोप प्रतियोगिता में झारखंड ओवरऑल चैंपियन रहा एवं तमिलनाडु एवं पांडिचेरी रनर‌अप रहा। झारखंड को प्रतिनिधित्व करते हुए धनबाद के विजेता खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार है स्पूर्ति ठाकुर 1 गोल्ड, प्रगति शौनक 1गोल्ड 1सिल्वर 1ब्रांच, मुस्कान 2 सिल्वर 1 ब्रांच, शांभवी कुमारी 1ब्रांच, श्रवण सिंह 2 गोल्ड, पंकज कुमार चौहान 2 गोल्ड , प्रिंस कुमार रजवार 1 ब्रोंज , मोहित महतो 2सिल्वर 1 ब्रांच बसंत कुमार साहू 1सिल्वर पदक प्राप्त किया।
इस खुशी के अवसर पर धनबाद जिला जंप रोप संघ के अध्यक्ष माननीय बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो एवं संघ के सचिव विवेक सिंह एवं धनबाद जिला जंप रोप के सदस्य दीपक सिंह, आलोक कुमार, विष्णु कुमार दास, किरण रानी नायक, बंधन टोप्पो, तारक नाथ दास, शिव शक्ति, सोमनाथ चौहान एवं प्रेम बावरी ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। धनबाद जंप रोप संघ के सचिव ने बताया कि सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल कतरास के खेल प्रशिक्षक विवेक सिंह एवं अंजली सिंह झारखंड टीम के टीम मैनेजर एवं टीम कोच बनके राष्ट्रीय खेल में गए थे एवं उन्होंने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।

नेशनल टुडे लाइव सच के साथ सच की बात

1,552 total views, 3 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *