तेज गति पर चला अभियान,तेज चलाने वालों की अब खैर नहीं क्लिक करें और जानें।
NTL: इंटरसेप्टर व्हीकल यातायात पुलिस (धनबाद) के लिए विशेष दूत साबित हो रहा है। इंटरसेप्टर की मदद से यातायात पुलिस द्वारा धनबाद के कई प्रमुख सड़कों पर इससे पूर्व में चलाये गए अभियान से तेजी और लापरवाही से वाहन चलाने वाले चालकों में हड़कम्प है।
लगातार चलने वाले इसी अभियान के क्रम में आज सड़क सुरक्षा सेल और यातायात पुलिस ने बरवड्डा पुलिस के सहयोग से बरवड्डा – सिटी सेंटर मुख्य मार्ग में निर्धारित गति सीमा से ज्यादा गति से वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध अभियान चलाया। इस संयुक्त अभियान में सड़क सुरक्षा सेल के प्रबंधक शुभांकर मित्रा अपने सहयोगी अधिकारी पुष्कर कुमार और विवेक साव के साथ मौजूद थे।
तेज गति के विरुद्ध इस संयुक्त अभियान में करीब चालीस वाहनों की गति रिकॉर्ड की गई। उनमें से चार वाहनों को निर्धारित गति सीमा के उलंघन का दोषी पाया गया और इनका जुर्माना लिया गया।
नेशनल टुडे लाइव
धनबाद
www.nationaltodaylive.com
467 total views, 1 views today