TMC नेता सा वासेपुर के समाजसेवी मुख्तार खान ने अपने बेटे के जन्म दिन के मौके पर किया ये नेक काम क्लिक करें जाने पूरी खबर

NTL NEWS

हर खबर आप तक सबसे पहले

धनबाद:ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस झारखंड अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुख्तार खान ने अपने पुत्र तनवीर अहमद के जन्मदिन के मौके पर अपने साथियों के साथ लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम को सैनीटाईज किया, मास्क बांटे, साथ ही वहां पर रहने वाले सभी वृद्धों को भोजन भी कराया। आज के इस दिन को यादगार बनाने के लिये वृद्धा आश्रम के प्रांगण मे वृक्षारोपण भी किया गया। टीम के सदस्यों ने वृद्धा आश्रम मे जीवन व्यतीत कर रहे बुज़ुर्गों को कोरोना संक्रमण से बचाओ के संदर्भ में महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध करायी एवं विशेष रूप से सामाजिक दूरी का पालन करने का अनुरोध किया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे मुख्य रूप से मुख्तार खान, तनवीर अहमद, लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम के संस्थापक सह अध्यक्ष मो. नौशाद गद्दी, प्रसिद्ध व्यवसायी रजनीश कुमार, ऑल इंडिया उलमा बोर्ड झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सह प्रभारी हाजी ज़मीर आरिफ, मोबारक अहमद, शहनाज़ खान, अली आज़म, रज़ा अहमद, रजत अधिकारी, शुबल कुमार, शांति देवी आदि की सराहनीय भूमिका रही।

नेशनल टुडे लाइव सच के साथ सच की बात

52,922 total views, 1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *