PIU की टीम कर रही है वो काम जिन्हें जानना आप के लिए बहुत जरूरी है। जानने के लिए क्लिक करें।

धनबाद:सड़क सुरक्षा सेल (पी आई यू) टीम ने आज राष्ट्रीय राजमार्ग – 32 (बोकारो – धनबाद) के किनारे स्थित जिले के निम्नलिखित चार शैक्षणिक संस्थानों का भ्रमण किया,
1. विवेकानंद इंटर कॉलेज, महुदा।
2. महुदा कॉलेज, महुदा।
3. फागु महतो हाई स्कूल, कपूरिया।
4.फागु महतो इंटर कॉलेज, कपूरिया।

भ्रमण के दौरान,बिभिन्न स्कूल/कॉलेज के प्रभारि/प्रिंसिपल से मुलाकात करके उन्हें जिले में चलाये जा रहे सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के बारे में बताया गया। सड़क सुरक्षा नोडल अधिकारी के स्थापन और उनके किरदार और जिम्मेदारियों के बारे में चर्चा हुई। चर्चा में बीते दिनों में हो चुकी सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए यातायात – सड़क सुरक्षा नियमों के सही अनुपालन पर जोर दिया गया।

निकट भविष्य में स्कूल/कॉलेज में एक जागरूकता कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया।

धनबाद का नंबर 1 न्यूज पोर्टल।
नेशनल टुडे लाइव।

1,205 total views, 1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *