JMM ने दिखाया अपना दम क्लिक करे और जाने।

रांची, जेएनएन। झारखंड की दो सीटों सिल्ली और गोमिया पर हुए उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अपना दम दिखाया है। सिल्‍ली में झामुमो की सीमा देवी ने आजसू के सुदेश महतो को 13535 मताें से पराजित किया है। सीमा देवी को 77121 और सुदेश को 63586 मत मिले हैं।
गोमिया में भी 11 राउंड की गिनती के बाद झामुमो ने बढ़त बना ली है। झामुमाे प्रत्‍याशी बबीता देवी ने आजसू प्रत्‍याशी लंबोदर महतो 8952 मतों से पीछे छोड़ा। भाजपा प्रत्‍याशी माधवलाल सिंह अब यहां तीसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्‍हें 36493 मत मिले। यहां 18 राउंड की गणना होनी है।
2014 में हुए विधानसभा चुनाव में ये दोनों सीट झामुमो के पास थीं। सिल्‍ली से अमित महतो ने ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी के सुदेश महतो को पराजित किया था। वहीं, गोमिया में योगेंद्र महतो ने भाजपा के माधवलाल सिंह को पराजित किया था। कोर्ट से दो साल की अध्‍ािक की सजा सुनाए जाने के बाद इन दोनों विधायकों की सदस्‍यता खत्‍म हो गई थी।
इसके बाद यहां 28 मई को उपचुनाव हुए थे। इस चुनाव में बड़ी बात थी झामुमो प्रत्‍याशी के समर्थन में पूरा विपक्ष एक था। झामुमो प्रत्‍याशी को कांग्रेस, झारखंड विकास मोर्चा, राजद और वामदल ने समर्थन दिया था। वहीं, सत्‍तारूढ़ दल भाजपा और आजसू में तालमेल नहीं बन पाया। गोमिया में दोनों दल एक-दूसरे के आमने-सामने खड़े थे।

नेशनल टुडे लाइव

www.nationaltodaylive.com

1,357 total views, 1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *