BJP कार्यकर्ता का गुंडाराज खुलेआम निरसा विधयाक को जान मारने की धमकी क्लिक करें और जाने पूरी खबर

NTL NEWS. CON:7909029958. SANTOSH YADAV

धनबाद: BJP कार्यकर्ता अब तो गुंडागर्दी पर उतर गए खुलेआम जान मारने की धमकी निरसा विधयाक को जी हा में आप को बता दु की BJP कार्यकर्ता अपने फेसबुक अकाउंट से निरसा विधयाक अरूप चटर्जी को जान मारने की धमकी दे रहा है। इससे साफ पता चलता है धनबाद में BJP कार्यकर्ता का गुंडाराज चलता है।

जनिये पूरा मामला————–

मंगलवार को भाजपा पर्यटन
प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक संजीव कुमार सिन्हा ने निरसा के मासस विधायक अरूप चटर्जी के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इससे नाराज मासस कार्यकर्ताओं ने निरसा थाना में संजीव के खिलाफ शिकायत करते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच में जुट गई है।
एग्यारकुंड अग्रवाला कॉलोनी निवासी मासस कार्यकर्ता रोशन कुमार मिश्रा ने निरसा थाना में संजीव कुमार सिन्हा के खिलाफ शिकायत में कहा कि मंगलवार को जब उसके एक साथी ने अपना फेसबुक खोला तो देखा कि भाजपा नेता निरसा बिरला ढाल निवासी संजीव कुमार सिन्हा ने विधायक अरूप चटर्जी के खिलाफ काफी अमर्यादित टिप्पणी की है और उन्हें जान मारने की धमकी दी है। फेसबुक पर संजीव ने लिखा है कि विधायक अरूप बीते लोकसभा चुनाव में कन्हैया कुमार के पक्ष में प्रचार करने बिहार गए थे। चुनाव के बाद कन्हैया बिहार से गायब है। यदि विधायक ने देश के खिलाफ मुंह खोला तो उनके साथ काफी बुरा होगा। फेसबुक में और भी कई आपत्तिजनक बातें लिखी गई है। ऐसी टिप्पणी से निरसा का सामाजिक माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में थाना प्रभारी उमेश प्रसाद सिंह ने कहा है कि शिकायत मिली है। जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी होगा उसपर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

नेशनल टुडे लाइव सच के साथ सच की बात

1,264 total views, 1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *