समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष ने धनबाद में काम काज का जायजा लिया।

धनबाद।समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष उषा पाण्डेय धनबाद में काम काज का जायजा लेने के लिए पहुँची हुई थी।समाज कल्याण बोर्ड की स्थापना समाज के बच्चों और महिलाओं के जनकल्याण के लिए किया गया हैं।सरकार के तरफ से कई योजनाएं भी चलाई जा रही हैं।इन्हीं विषयों को लेकर धनबाद आना हुआ।उन्होंने धनबाद में स्तिथ परिवार परामर्श केंद्र के काम का निरीक्षण किया।इस निरीक्षण में कई बातें सामने आई।समाज में आस पास से जो भी पारिवारिक छोटे छोटे झगड़े हुआ करते हैं।अब उनका निदान परिवार परामर्श केंद्र में ही किया जाने लगा हैं।मंडल कारा धनबाद में भी एक परामर्श केंद्र चलाया जाता हैं।उसका भी निरीक्षण उन्होंने किया।


वर्तमान समाज मे बच्चों और लड़कियों से जुड़ी कई अपराध हो रहे हैं।जो रुकने की बजाय बढ़ते ही जा रहे हैं।इस विषय मे पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन अपना काम कर रही हैं।पर इसके बावजूद इन घटनाओं पर रोक नहीं लग पा रहा हैं।कानून और सजा से डर लाया जा सकता हैं।पर,समाज से अपराध कम करने के लिए जरूरी है जागरूकता।शिक्षा और माता पिता के संस्कार से ही मानसिकता में परिवर्तन होगा।जिससे एक सभ्य समाज की स्थापना सम्भव हैं।जो भी घटनाएं बच्चों अथवा महिलाओं के साथ हो रही हैं।उसकी इन्होंने निंदा की।उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे अपराध करने वालों पर कार्रवाई भी की जा रही हैं।पर,अपराध घटने के बजाय बढ़ता ही जा रहा हैं।इस वजह सजा किसी समस्या का हल नहीं हो सकता हैं।चरित्र निर्माण से ही हर समस्या का हल निकालना सम्भव हैं।दंड के भय से अपराधी के मन मे इतना डर होना चाहिए कि वह कोई भी अपराध करने से डरे।


पूरे देश मे बच्चों और महिलाओं के लिए पालना घर भी चलाया जा रहा हैं।जहाँ 9 बजे से 5 बजे तक महिलाये बच्चों को साथ मे रखती हैं।यहाँ महिलाएं कुछ काम भी करती हैं।जिससे थोड़ी बहुत आमदनी भी हो जाती हैं।
झारखण्ड में परिवार परामर्श केंद्र कुल 27 हैं।जिनमे से 20 केंद्र सरकार द्वारा और 7 राज्य सरकार द्वारा चलाया जाता हैं।हर केंद्र में दो लोग सक्रिय रहते हैं।परिवार परामर्श केंद्र होने की वजह से अब समाज मे परिवार की छोटी-छोटी समस्याओं के लिए न्यायालय जाने की जरूरत नहीं होती हैं।कोई भी पारिवारिक समस्या हो।उसका निदान अब परिवार परामर्श केंद्र में ही हो जाता हैं।
★रिपोर्टर:-सरताज खान
★छायाकार:-संतोष कुमार यादव

796 total views, 1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *