लिंग भेद सह महिला हिंसा रोकथाम के लिए परिचर्चा में जुटे अर्धशतक धनबादवासी।

धनबाद। लिंग भेद एवं महिला हिंसा पर रोक थाम के लिए सर्किट हाउस धनबाद में झारखण्ड ग्रामीण ट्रस्ट के द्वारा जेंडर रिसोर्स सेंटर एवं सृजन फॉउंडेशन राँची के सहयोग से जिला स्तरीय परिचर्चा बैठक का आयोजन किया।परिचर्चा का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर महिला थाना प्रभारी ऑर्गेस्तिना लकड़ा, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी साधना कुमारी, अधिवक्ता लोपा मुद्रा, सुषमा देवी ने संयुक्त रूप से किया।

परिचर्चा का मुख्य उद्देश्य महिला हिंसा विभिन्न स्वरूपो को समझना, महिला हिंसा को रोकने हेतु हस्तक्षेप और प्रावधान एवं महिला हिंसा को रोकने में पुरुषों की भूमिका आदि।परिचर्चा को संबोधित करते हुए महिला थाना प्रभारी श्री मति लकड़ा ने कहा कि लिंग भेद समाप्त कर अच्छे समाज का निर्माण कर सकते हैं।महिला हिंसा पर रोक लगाने के लिए आम जनता को आगे आने होगा।जागरूकता से ही समाज से सभी प्रकार के हिंसा से मुक्ति दिलाया जा सकता है ।अधिवक्ता लोपा मुद्रा एवं अधिवक्ता बादल रवानी ने घरेलु महिला हिंसा अधिनियम 2005 के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला।

जिला बाल संरक्षण पदाधिकार एवं वन स्टॉप सेंटर के संयोजिका साधन कुमारी ने लिंग भेद बाल विवाह आदि पर प्रकाश डाला।झरखण्ड ग्रामीण विकास ट्रस्ट धनबाद के अध्यक्ष शंकर रवानी ने कहा कि महिला हिंसा ओर लिंग भेद समाप्त करने के लिए पुरुषो को आगे आकर काम करना होगा। घर से इसकी शुरुआत करना होगा।संस्था द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमो की जानकारी दी गयी।परिचर्चा में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि धनबाद जिले में लिंग भेद एवं महिला हिंसा पर रोक लगाने के लिए जेंडर रिसोर्स सेंटर के माध्यम से स्वंय सेवी संस्था सशक्त रूप काम करेगी।परिचर्चा को प्रियदर्शिनी यादव, मघदेश कुमार, शुधान्सू पांडे, प्रदीप पांडे, गोबिंदा मोदक, लक्ष्मी देवी,सज्जन शर्मा, सुनील वर्मा, अर्पिता अग्रवाल, अनीता अग्रवाल आदि ने संबोधित किया।कार्यकर्म का संचालन सुषमा देवी ने किया।परिचर्चा में कुल 51 लोगो ने भाग लिया।

1,043 total views, 1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *