राहुल सिंह की भोजपुरी फ़िल्म छैला सन्दु का फर्स्ट लुक किया गया रिलीज क्लिक करें और जाने।

NTL NEWS. CON:7909029958. SANTOSH YADAV


-फ़िल्म पीआरओ कुमार युडी की रिपोर्ट।
मुम्बई।भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री के राइजिंग स्टार राहुल सिंह की भोजपुरी फ़िल्म छैला सन्दू का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया हैं।फ़िल्म का फर्स्ट लुक रिलीज होते ही फ़िल्म के चर्चे जोरों पर हैं।खास कर राहुल सिंह और तनु श्री के चर्चे हो रहे हैं।कारण पोस्टर में दोनों की जोड़ी साफ तौर पर दर्शकों को आकर्षित कर रही हैं।आपको बता दें कि राहुल सिंह अपनी पहली ही फ़िल्म प्लेटफॉर्म नंबर 2 से खासे लोकप्रिय हुए हैं।छैला सन्दू जय श्रीकृष्णा फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित की गई भोजपुरी फिल्म हैं।जो एक ट्राइबल लव स्टोरी पर आधारित हैं।इस फिल्म की पूरी शूटिंग झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों में उम्दा पैमाने पर की गई है। इस फिल्म में पहली बार रैबल हीरो राहुल सिंह और  सिनेतारिका तनु श्री रोमांटिक जोड़ी में एक साथ रुपहले परदे पर दिखेगी।जो कि फिल्म के पोस्टर में भी दिख रहा है। उनकी फ्रेश जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आने वाली है। फिल्म के निर्माण में हर पहलू पर काफी ध्यान दिया गया है। फिल्म के निर्माता राजेंद्र बगड़िया हैं। सहनिर्माता लक्ष्मी प्रसाद अग्रवाल, मुकेश सावन हैं। निर्देशक संजय आर निषाद हैं। लेखक मनोज कुमार शर्मा हैं। संगीतकार उमेश मिश्रा, गीतकार मुकेश सावन, छायांकन इमरान अंसारी, नृत्य मयंक श्रीवास्तव, संतोष सर्वदर्शी, मारधाड़ सुयोग रिजाल, कला सतीश गिरी का है। मुख्य कलाकार राहुल सिंह, तनु श्री, आनंददेव मिश्रा, उदय श्रीवास्तव, गोपाल राय, माया यादव, आशा चौहान, राहुल सिंह राज, उज्ज्वल कुमार रॉकी, अरविन्द सावन, पंकज सिंह बिट्टू आदि हैं।स्पेशल सांग में आकांक्षा दूबे जलवा बिखेरने वाली हैं।फ़िल्म के पीआरओ कुमार युडी हैं जबकि डिजिटल मीडिया पार्टनर फिल्मी जोहार इंफोटेनमेंट हैं।

नेशनल टुडे लाइव

www.nationaltodaylive.com

13,145 total views, 1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *