राजेन्द्र प्रसाद साहू के निर्दलीय चुनाव लड़ने की खबर से भाजपा में मचा हड़कंप क्लिक करें और जाने।

 

NTL NEWS. CON:7909029958. SANTOSH YADAV

चतरा :* संसदीय चुनाव में चतरा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा से टिकट नहीं मिलने से नाराज पार्टी के कद्दावर नेता राजेन्द्र साहू ने बगावती तेवर अपना लिया है। उन्होंने पार्टी के विरुद्ध मोर्चा खोलते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान किया है। लातेहार जिला परिषद उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता श्री साहू नामांकन के आखिरी दिन निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन प्रपत्र दाखिल करेंगे। उन्होंने बताया कि जनता के समर्थन से चुनाव में जा रहा हूं। चतरा लोकसभा से राजेन्द्र प्रसाद साहू के निर्दलीय चुनाव लड़ने की खबर से भाजपा में हड़कंप मच गया है। श्री साहू के चुनाव मैदान में उतरने से भाजपा के सुनील सिंह की राहें मुश्किल होते दिख रही है। सूत्रों की मानें तो चतरा सांसद सुनील सिंह के रिपोर्ट कार्ड खराब होने के बावजूद भाजपा ने उन्हें दोबारा टिकट दिया है, जबकि क्षेत्र के कार्यकर्ता लगातार भाजपा से चतरा लोकसभा के लिए स्थानीय उम्मीदवार की मांग कर रहे थे। इस दौड़ में राजेन्द्र प्रसाद साहू भी उम्मीदवारों की फेहरिस्त में थे। लेकिन अचानक केंद्रीय चुनाव समिति ने वर्तमान सांसद सुनील सिंह पर ही भरोसा जताया। उन्हें दोबारा चतरा लोकसभा से भाजपा का उम्मीदवार बनाया है।  वैसे में क्षेत्र की जनता व कार्यकर्ताओं के स्थानीय उम्मीदवार की मांग को देखते हुए राजेन्द्र प्रसाद साहू भाजपा उम्मीदवार सुनील सिंह के विरुद्ध चुनावी शंखनाद करेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि लातेहार में मजबूत पकड़ रखने वाले राजेन्द्र भाजपा का खेल बिगाड़ सकते हैं।

नेशनल टुडे लाइव

www.nationaltodaylive.com

1,518 total views, 1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *