मिस्टर एंड मिस झारखंड सीजन-2 का ऑडिशन कब और कहाँ क्लिक करें और जाने।

NTL NEWS:
रिपोर्ट सरताज
धनबाद:मिस्टर एंड मिस झारखंड सीजन-2 का ऑडिशन 16 सितंबर को लुबी सर्कुलर रोड स्थित यूनियन क्लब में होगा। ऑडिशन के लिए अबतक 25 से अधिक मॉडल ने अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया है।
कार्यक्रम की आयोजक मिसेज़ इंडिया फोटोजेनिक निधि जायसवाल ने बताया कि ऑडिशन के दिन भी इच्छुक मॉडल यूनियन क्लब में आकर इसमे भाग ले सकते हैं। ऑन स्पोर्ट रेजिस्ट्रेशन की सुविधा है।
ऑडिशन सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक चलेगा। मॉडलिंग से जुड़े युवाओ की विशेष मांग पर धनबाद में दूसरी बार ऑडिशन लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अबतक धनबाद, जमशेदपुर और रांची में ऑडिशन हो चुका है। फैशन और मॉडलिंग में करियर बनाने की चाह रखने वाले युवाओ के लिये स्टाइल लाइम इंटरटेनमेंट एक मंच देने की कोशिश कर रहा है। 16 से 28 साल तक युवा ही इसमें भाग ले सकते है। ऑडिशन के दिन लड़को को ब्लू जींस और शर्ट/टीशर्ट और लड़कियों को ब्लैक कॉकटेल ड्रेस पहनकर आना है। निधि जायसवाल ने बताया कि मिस्टर एंड मिस झारखंड के मेगा इवेंट अक्टूबर में धनबाद में



 किया जाएगा। जिसमे बॉलीवुड की एक सेलेब्रिटी भी शामिल होंगी। इसी इवेंट में मिस्टर एंड मिस झारखंड की घोषणा की जाएगी। बॉलीवुड सेलिब्रिटी उन्हें क्राउन पहनाएगी।

धनबाद का NO 1 न्यूज पोर्टल
नेशनल टुडे लाइव सच के साथ सच की बात।

Con: 7909029958

1,204 total views, 1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *