महिला मोर्चा की सोनी सिंह हुई दुर्व्यवहार का शिकार,एक पुलिस की गिरफ्त में।

धनबाद।बीती रात बीजेपी महिला मोर्चा की नेत्री सोनी सिंह के साथ एक घटना घटित हो गयी।घर से अपने परिवार के साथ विमार्ट जाने के दौरान एक कार ने इन्हें धक्का मार दिया।कार चालक बहुत ही तेजी से और लापरवाही पूर्वक आ रहा था।इसका विरोध किये जाने पर कार चालक ने अभद्र व्यवहार किया।सोनी सिंह के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया।ऐसा उनका कहना हैं।कार चालक अपने साथियों के साथ भाग गए।पर एक को धर दबोचा गया।जो फिलहाल धनबाद थाने में पुलिस की गिरफ्त में हैं।पर हमारे समाज मे महिलाओं के साथ इस तरह से अपमानजनक व्यवहार कब तक चलता रहेगा?पुलिस और प्रशासन कब व्यवस्था दुरुस्त करेगी?जब समाज की महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस करेंगी।जब महिला मोर्चा से बीजेपी नेत्री सोनी सिंह के साथ ऐसा हो रहा हैं।तो फिर आम लड़की और महिलाये कैसे सुरक्षित रह सकती हैं।सोनी सिंह इस मुद्दे को लेकर जल्द जल्द से गुनहगारों पर कार्रवाई करने की माँग की।

-छायाकार संतोष कुमार यादव के साथ धनबाद से सरताज खान की रिपोर्ट नेशनल टुडे लाइव डॉट कॉम।

5,330 total views, 1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *