भूली नेहरू बालिका विद्यालय में लड़कियों को कराटे की ट्रेनिंग दी गयी।

भूली(धनबाद)।लड़कियों की सुरक्षा वर्तमान समाज मे बहुत ही जरूरी हो चुकी हैं।इसी तरह का एक नज़ारा भूली सेक्टर 2 नेहरू बालिका विद्यालय में देखने को मिला।यहाँ विगत छः महीनों से महिला सुरक्षा सेवा संगठन (ट्रस्ट) द्वारा छात्राओं को निःशुल्क कराटे का प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं।जो एक बहुत ही सराहनीय कार्य हैं।समाज मे हर लड़की को इस प्रकार का प्रशिक्षण लेकर रहना जरूरी हैं।कई लोगों की मानसिकता हैं कि लड़कियाँ खुद से कुछ कर नहीं सकती हैं।जब तक लड़कियाँ खुद से निडर और मजबूत नहीं होंगे।समाज के लोग डराते रहेंगे और अत्यचार सहना पड़ेगा।हर असभ्य युवा के मन मे लड़कियों के लिए सम्मान हो या न हो।पर एक डर होना चाहिए।ताकि,न ही वह छेड़खानी के बारे न सोचें।न ही कोई असभ्य हरकत करने की जरूरत करें।स्कूल की लड़कियों ने इस प्रशिक्षण से बहुत कुछ सीखा।साथ ही काफी खुश भी हैं।सभी का कहना हैं कि अगर हम अपने आप मे खुद की सुरक्षा कर सकते हैं।तो फिर न माता पिता को हमारी चिंता होगी और न हमे कोई डर होगा।

सच हैं लड़कियों में एक आत्मविश्वास तो बढ़ता ही हैं।इसलिए लड़कियों को इस तरह की ट्रेनिग हमेशा लेनी चाहिए।ट्रेनर अमित ने कहा कि मुझे कराटे की ट्रेनिग देते हुए काफी साल हो गए।पर जब कभी भी लड़कियों को ट्रेनिग देता हूँ।तो ज़्यादा खुशी होती हैं।खुशी इस बात की होती हैं कि समाज मे लड़कियाँ अब खुद अपनी सुरक्षा कर सकते हैं।ऐसे मेरे लिए सभी सीखने वाले एक ही हैं पर लड़कियों को आत्मसुरक्षा की ट्रेनिंग लेनी ही चाहिए।अमित ने संचालन कर्ताओं का शुक्रिया किया।साथ ही स्कूल प्रबंधक को भी धन्यवाद दिया।कहा कि हर स्कूल कॉलेज में ऐसा केम्प जरूर लगाना चाहिए।संचालन कर्ताओं ने भी मीडिया से अपनी बात कही।उन्होंने कहा कि हम औरतों महिलाओं और लड़कियों को समाज के रूढ़िवादी लोग कमजोर समझते हैं।पर ऐसा हैं नहीं।हम भी वो कर सकते हैं।जो लड़के अथवा पुरुष करते हैं।हमारे द्वारा इस प्रकार की ट्रेनिंग करवाने का खास मकसत हैं कि लड़कियों में स्वयं आत्मरक्षा करने की काबिलियत हो।कल को अगर कहीं भी कुछ गलत हो।तो अपनी सहायता खुद कर सके।क्योंकि,रूढ़िवादी लोग मानते हैं कि हम हमेशा पुरूषों पर आश्रित रहते हैं।लड़कियों में काफी उत्साह देखने को मिला।साथ ही ट्रेनिंग के बाद एक अलग ही आत्मविश्वास भी जगा।जो साफ साफ देखने को मिला।इस कार्य के संचालन में सदस्य बेबी देवी,श्रुति,संतोषी,ज्योति एवं करते प्रशिक्षक अमित सर की सराहनीय भूमिका रही।

1,361 total views, 1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *