बकरीद के मौके पर बकरी की बजाय केक काटकर दी गयी कुर्बानी।

लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के सदस्यों ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) के मौके पर बकरे के बजाय उसकी आकृति का केक काटकर कुर्बानी दी। मंच के लखनऊ संयोजक वसी हैदर ने बताया कि उनके संगठन से जुड़े लोगों ने बकरे के बजाय उसकी आकृति के केक बनवाये और उसे काटकर कुर्बानी दी। उनका दावा है कि इस्लाम हज के अलावा कहीं भी पशु पक्षी की कुर्बानी की इजाजत नहीं देता। उन्होंने कहा कि रसूले खुदा ने भी पशु-पक्षियों, पेड़-पौधों पर रहम करने की सीख दी है। उनकी सीख पर अमल किया जाए तो जानवरों की कुर्बानी का सवाल कहां उठता है, इसीलिए उनके संगठन से जुड़े लोगों ने बकरे के बजाय केक काटकर कुर्बानी दी।
उन्होंने लोगों से भी अपील की कि जानवरों को काटने के बजाय उन पर रहम किया जाना चाहिए।

971 total views, 1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *