पीएमसीएच में इलाज के लिए गयी महिला ने डॉक्टर पर लगाया बदसलूकी करने का आरोप।

धनबाद।पीएमसीएच के गायनी वार्ड में भर्ती शबाना खातून नामक महिला ने डॉक्टर पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। घटना मंगलवार दोपहर की है। गोमो निवासी अहमद रजी की पत्नी शबाना ने हंगामा भी किया। काफी समझाने बुझाने के बाद वह शांत हुई और इलाज कराया। महिला के अनुसार इलाज के लिए कई दिनों से पीएमसीएच का चक्कर काट रही है। लगभग पांच हजार रुपए का 12 प्रकार का जांच कराया गया। मंगलवार को गायनी ओपीडी में डॉक्टर ने बताया कि शरीर में खून की कमी है। गायनी इंडोर में भर्ती होने का कहा। गायनी इंडोर में डॉक्टर ने उसे भर्ती लिया और वार्ड में भेज दिया। महिला के अनुसार वार्ड में उसे गंदे बेड पर लेटने को कहा जा रहा था। उसपर खून गिरा था। साफ करने का कहा, तो मुझे भलाबुरा कहने लगी। कहासूनी के बाद खून साफ किया गया और चादर बिछायी गयी। महिला ने बताया कि इस घटना के बाद घंटो वो बेड पर लेटी रही, लेकिन इलाज शुरू नहीं हुआ। दोबारा पूछने पर महिला डॉक्टर ने बदसलूकी की। यहां तक कहा कि अस्पताल तुम्हारे पिता का नहीं है, जो ब्लड नोचकर तुम्हे चढ़ा दूं। इस बात को ले मामला फिर बढ़ गया। वहां हो हल्ला होने गया। फिर से सुरक्षा कर्मियों ने महिला को शांत कराया। उसके बाद उसका इलाज शुरू हुआ।
वर्जन प्रबंधन को इस घटना की जानकारी नहीं है। यदि महिला के साथ कुछ गलत हुआ है, तो उसे शिकायत करनी चाहिए। कार्रवाई होगी। डॉ विकास राणा, प्रवक्ता पीएमसीएच

706 total views, 1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *