धनबाद पुलिस आई एक्शन में बाहुबली बाघमारा विधायक दुलु अपने घर से भागे क्लिक करें और जाने पूरी खबर

NTL NEWS

क्राइम न्यूज अपडेट

धनबाद: जब झारखण्ड में BJP सरकार था तब BJPविधायक ढुलू को धनबाद पुलिस पकड़ने के लिए सोचती थी लेकिन आज वही धनबाद पुलिस गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने उनके घर को घेरा, में आप को बता दु की अभी झारखण्ड में महागठबंधन की सरकार है जो कानून को हाथ मे लेगा उसे नही बक्शा जाएगा वो फीर चाहे कोई भी धनबाद पुलिस ने साफ कर दिया बाघमारा विधायक अभी धनबाद पुलिस के हिरासत में नही आये है धनबाद पुलिस को चकमा देकर हुए फरार, लेकिन उसके चार समर्थक गिरफ्तार धनबाद पुलिस ने कर लिया है

ये भी जनिये विस्तार से——–

झारखंड में सत्ता बदलने के बाद भाजपा के बाहुबली विधायक ढुलू महतो पर लगातार शिकंजा कसता जा रहा है। जमीन कब्जा और यौन उत्पीड़न मामले में विधायक को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस उनके पीछे पड़ी है। विधायक को गिरफ्तार करने के लिए बुधवार तड़के पुलिस ने चिटाही स्थित उनके घर को घेरा। हालांकि विधायक पकड़ में नहीं आ सके। पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। उनके आवास से भाजयुमो के कतरास मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

धनबाद जिले के बाघमारा से विधायक ढुलू पर अपने गांव में ही जमीन कब्जा करने का आरोप है। इस मामले में वारंट निर्गत है। इसके साथ ही विधायक पर भाजपा की महिला नेता के साथ दुष्कर्म की कोशिश का आरोप है। हाई कोर्ट रांची के निर्देश पर विधायक के खिलाफ कतरास थाना में कांड संख्या-178/ 19 दर्ज है। इन मामलों को लेकर विधायक ढुलू पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। एसएसपी किशोर काैशल के नेतृत्व में पुलिस ने विधायक को गिरफ्तार करने के लिए बुधवार तड़के चिटाही में ढुलू महतो के घर को घेरा। तलाशी ली गई। तलाशी में विधायक नहीं मिले।

नेशनल टुडे लाइव सच के साथ सच की बात

36,680 total views, 1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *