धनबाद ताइक्वांडो टीम हुवा कर्नाटक रवाना।

37वॉ जूनियर एवं 34वॉ सब जूनियर राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैम्पियनशिप 2017 में भाग लेने झारखंड टीम कर्नाटक रवाना
धनबाद /झारखंड ताइक्वांडो संघ के महासचिव कमलेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि ताइक्वांडो फेडरेशन आॅफ इंडिया के तत्वाधान एवं कर्नाटक ताइक्वांडो संघ द्वारा आर .एन .सेठी इंडोर स्टेडियम धारवाड़ कर्नाटक में दिनांक 8से 10दिसम्बर 2017 को आयोजित 34वॉराष्ट्रीय सब जूनियर &37वॉराष्ट्रीय जूनियर क्योरुगी ताइक्वांडो चैम्पियनशिप 2017 में भाग लेने के लिये झारखंड ताइक्वांडो टीम आज देर रात अमरावती एक्सप्रेस हवडा से धारवाड़ कर्नाटक के लिये रवाना हुआ ।टीम को विदा करते हुये राज्य संघ के कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत बनर्जी ने खिलाड़ियों को उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को राज्य संघ नगद 10,000रुपया दे कर सम्मानित करेगा ।
इस अवसर पर टीम कि सफलता के लिए चेयरमैन विधायक राज सिन्हा ,अध्यक्ष विजय कुमार झा ,कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत बनर्जी ,महासचिव कमलेश कुमार पाण्डेय कोषाध्यक्ष सह समन्वयक राममनोज ठाकुर ,,फारूक इकबाल ,संयुक्त सचिव सुरंजित विश्वास ,दयाराम मेहर ,,रघुनन्दन प्रसाद ,नीरज कुमार ,प्रवक्ता रानी पाण्डेय ,कार्यालय सचिव उत्तम पाण्डेय ,वरीय उपाध्यक्ष प्रमोद कपूर ,भवानी बन्धोंपाद्ययाय दयानंद तिवारी ,उपाध्यक्ष अविनाश कुमार ,शोभा सिन्हा ,एस राही ,जे पी झा ,प्रो.शैलेन्द्र सिन्हा अंकेक्षक मनोज मीतल सी.ए. ने खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दिया ।

नेशनल टुडे लाइव

www.nationaltodaylive.com

746 total views, 1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *