दोस्त ने ली दोस्त की जान क्लिक करें और जाने पूरा मामला।

NTL NEWS

CRIME: NEWS

धनबाद में फीर चली गोली जी हाँ अभी ताजा मामला धनबाद के झरिया का  है। जहाँ पर एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी गई।

क्राइम रुकने का नाम नही ले रहा है धनबाद में।
नए साल में अपराधी वारदात और बढ़ता जा रहा है।

 

जानिए विस्तार से पूरा मामला———–

 

धनबाद : जिले में एक बार फिर अपराधी बेख़ौफ़ हो गए हैं।यहां झरिया के तिसरा में एक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।मृतक घनश्याम निषाद बताया जा रहा है।मृतक कई गंभीर मामलों में आरोपी रह चूका है।
बताया जा रहा है कि तिसरा थाना से 500 मीटर दूरी पर गोली मारी गयी है। तिसरा थाना क्षेत्र के साईं जोड़िया ओबी डंप के पास गोली मारी गयी है।यह घटना रात तीन बजे की बताई जा रही है. परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मौके पर सिंदरी एसडीपीओ भी पहुंचे हुए हैं।

मृतक————-

परिजनों का आरोप है कि मृतक के दोस्तों ने ही मृतक पर गोली चलाई है। बताया जा रहा है कि मृतक आपराधिक प्रवृति का था और कई मामलों में जेल भी जा चूका था।फ़िलहाल पुलिस आपसी गुटबाजी व डीजल चोरी में झड़प से मामले को जोड़ जांच कर रही है।

अब पुलिस की जाँच से ही पता चलेगा गोली क्यों मारा किसने मारा।
धनबाद में 3 SP होने के बाद भी क्राइम रुकने का नाम ही नही ले रहा है।
इससे साफ हो गया अपराधियों का राज चल रहा है देश की कोयला राजधानी में।

नेशनल टुडे लाइव धनबाद का NO 1 न्यूज पोर्टल।

1,338 total views, 1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *