दोपहर 2 बजें से रात 8 बजें तक चलाया गया चेकिंग अभियान,सैकड़ों चालक पकड़े गए।

धनबाद ट्रैफिक पुलिस द्वारा चैकिंग अभियान में सैकड़ों की तादात में दो पहिया वाहन चालकों को पकड़ा गया।
श्रमिक चौक राँगाटाँड़ पर दोपहर 2 बजे से लेकर रात 8 बजे तक चैकिंग अभियान चलाया गया। चैकिंग अभियान में किसी की भी पैरवी नही सुनी गई। ट्रैफिक जवान की भी प्रशंसा करनी होगी की उन्होंने अपने काम को बखूबी से निभाया। लगातार चैकिंग अभियान में अच्छे-अच्छे व्यक्ति का पसीना निकल जाता है।

इतनी कड़ी धुप में अपना कार्य बाखूबी से निभाया।दुर्गा पूजा और मोहर्रम को लेकर अभी डैली चैकिंग अभियान लगेगा।ताकि, जो ट्रैफिक नियम तोड़ कर भागते है। उसे पकड़ा जाये।
धनबाद में आये दिन सुनने को मिलता है कि ट्रिपलिंग में बाइक चला कर तेजी से निकलते है। उसको अपनी जान की परवाह नही दूसरों की भी जान जोखिम में डाल देते हैं।ट्रैफिक डीएसपी का कहना है कि अब धनबाद उन लड़कों पर लगाम लगेगी,जिससे कोई बड़ी दुर्घटना ना हो।

उसको रोकने के लिए धनबाद ट्रैफिक पुलिस ने कमर कसली है।कोई भी लड़का लड़की बिना हेलमेट का बाइक चलाएगा। उसे नही छोड़ा जायेगा।


दूसरी तरफ कुछ जवान अपना कार्य बखूबी से करते है।तो कुछ ऐसे भी हैं जो अपने काम के प्रति ईमानदार नहीं हैं। आज भी कई वाहनों को साँठ-गाँठ कर छोड़ा गया।
इससे साफ पता चल रहा है कि चैकिंग लगाने से कुछ ट्रैफिक जवान की बल्ले बल्ले होती है।जब तक ऐसा चलेगा धनबाद में ट्रैफिक का ऐसा ही हाल रहेगा।

रिपोर्टर :- सरताज खान

★छायाकार :- संतोष कुमार यादव

1,086 total views, 1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *