देवघर डकैती कांड पुलिस कार्रवाई के एक घण्टे बाद ही सभी अपराधी गिरफ्त में।

देवघर में डकैतीे,पुलिस कार्रवाई के एक घंटे बाद ही माल समेत पकड़े लुटेरे।



मधुपुर(देवघर)।देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र निवासी भाजपा नेता अरविंद यादव के घर बुधवार की सुबह तीन बजे डाका पड़ा। पुलिस ने घटना के एक घंटे बाद ही सुबह चार बजे सात आरोपियों को पंदनिया पहाड़ी के पास से गिरफ्तार कर किया। सभी लूटा गया सामान भी बरामद करने का पुलिस ने दावा किया है।
जैसे ही तड़के डकैती की सूचना मिली तो एसपी के निर्देश पर जिले की सीमाएं सील कर दी गईं। उधर, भाजपा नेता के घर सुबह ही भीड़ जमा हो गई। पुलिस की करीब एक घंटे में ही घेराबंदी का परिणाम सामने आ गया। मारगोमुडा पुलिस ने चिहुंटिया पहाड़ी के पास से स्कॉर्पियो सवार सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों और बरामद सामान की पहचान के लिए तत्काल डकैती के शिकार परिवार के सदस्यों को बुलाया गया।

853 total views, 1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *