झारखण्ड सरकार के पूर्व मंत्री द्वारा सम्मानित किए गए छात्रायें व कई कलाकार।

तोपचाँची।बिनोद बिहारी महतो इंटर महिला महाविद्यालय मदैयडीह तोपचाँची धनबाद में बिनोद बिहारी महतो जयंती समारोह सह मेधा छात्रवृति परीक्षा में उत्तीर्ण छात्राओं के बीच छात्रवृति व प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।

कई कलाकारों को भी सम्मानित किया गया।इस छात्रवृति परीक्षा में कुल 653 छात्राओं ने हिस्सा लिया था। जिसमें से हाई स्कूल टॉप थ्री ऑल ओवर व प्रत्येक हाई स्कूल के टॉप थ्री को सम्मानित किया गया।

छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री श्री मथुरा प्रसाद महतो,विशिष्ठ अतिथि डॉ. माधुरी कुमारी,श्रीमती सरिता देवी,विजय कुमार,मनोज कुमार,लखन राम,खोरठा गीतकार विनय तिवारी व अन्य मौजूद थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता शहीद शक्ति नाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ के प्रिंसिपल डॉ. अरुण कुमार महतो के द्वारा की गई।कार्यक्रम में मशहूर मॉडल डेलिवुड फाइनलिस्ट जेबा नाज़ को भी सम्मानित किया गया।इसके अलावे एंकर मन्नत सिंह को भी सम्मानित किया गया।

★रिपोर्टर सरताज खान

★छायाकार संतोष कुमार यादव

2,820 total views, 1 views today

2 comments

  • Omer farooque

    सम्मानित करने और हौसला बढाने के लिये धन्यवाद! लेकिन इससे बहुत ज़्यादा किसी को लाभ नही मिलने वाला खास कर कलाकारों को झारखंड में ! एक तरफ झारखंड फ़िल्म निति के तहत जो लाभ यहाँ के कलाकारों को मिलना चाहिये था उसका लाभ मुंबई वाले जो फ़िल्म जगत में स्थापित हैं ! झारखंड के कलाकार फ़िल्म निर्माता निर्देश रांची के दफ्तरों के चक्कर लगा कर हर जा रहे हैं ,और फ़िर ये फ़िल्म मेकर झारखंड प्रदेश छोड़ कर मुंबई जाने को मजबूर हैं ! झारखंड के गीत’कार या लेखक वो भी यहाँ की ताहज़ीब को लोगों के पास परोसने में विफल रहे हैं ! कुछ लोग झारखंड में जद्दो जहद कर रहे अपने बुते पर ! झारखंड सरकार न कला पर नाही खेल पर छोटे छोटे शहरों को ध्यान दे रही है बस नाली गल्ली और स्वक्छता के नाम पर सिर्फ फोटो खिंचा कर वाह वही बटोर रही है ! सम्मानित करने से ज़्यादा ज़रूरी यहाँ के कलाकारों का विकास कैसे हो सरकारी स्कूलों में शिक्षा का ग्राफ कैसे बढे उस पर जनपर्तिनिधी ध्यान दें ! जोहार झारखंड

    • Mannat singh

      Wahh sir wakai mai apne bahut hi bariki se ik kalakar ki bhawnao ko samjha………
      Bahut hi kam log hote hai jonaisa sochte h
      Dhanyavad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *