झारखण्ड सरकार के निर्देशानुसार +2 ज़िला स्कूल दुमका में वृक्षारोपण किया गया।

दुमका।आज +2 जिला स्कूल दुमका में निदेशक खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय झारखण्ड सरकार के निर्देशानुसार प्राचार्य अजय कुमार गुप्ता एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कोऑर्डिनेटर महेन्द्र राजहंस के नेतृत्व में विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक अशोक कुमार शर्मा , विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला शिक्षा पदाधिकारी धर्मदेव राय, वन प्रमण्डल पदाधिकारी दुमका अभिषेक कुमार(भारतीय वन सेवा), वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी दुमका सिताराम चौधरी एवं प्राचार्य अजय कुमार गुप्ता ने वृक्षारोपण किया। क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक ने वृक्षारोपण के बाद कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा संचालित यह कार्यक्रम बहुत ही सराहनीय है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण अभियान चलाना बहुत ही जरूरी हो गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी धर्मदेव राय ने कहा कि हम सबको अपने जीवन में कम से कम दस पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। प्राचार्य अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि पेड़ पौधे जीवन दायनी होते है। पेड़ पौधे पृथ्वी माँ के रक्षा कवच है।वन प्रमण्डल पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने वृक्षारोपण अभियान चलाने के लिए प्राचार्य अजय कुमार गुप्ता के साथ साथ पूरे विद्यालय परिवार को बधाई दी। वृक्षारोपण कार्यक्रम में विद्यालय के उपप्रचार्य मो0 आईनुल हक़ अन्सारी, व्याख्याता डॉ0 सत्येन्द्र कुमार सिंह, डॉ0 रमेश मिश्रा , शिक्षक ब्रजकिशोर झा, दिलीप कुमार झा , संजीव कुमार सिंह, स्नेहलता मराण्डी, एलियन हांसदा, संजय कुमार सिन्हा, प्रदीप कुमार, अफताब आलम, राजीव कुमार गुप्ता, मुदस्सर सुल्तान, अमित कुमार पाण्डेय, वनमाली यादव, नीलाम्बर कुमार साहा ने भी भाग लेकर वृक्षारोपण कार्यक्रम में अपना सहयोग दिया।

849 total views, 1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *