झरिया विधायक के वकील पर हमला बाल बाल बचे। क्लिक करें और जाने।

धनबाद : नीरज सिंह हत्याकांड में विधायक संजीव की मुकदमे की पैरवी करने वाले अधिवक्ता हाजी मो.जावेद पर कोर्ट से घर लौटते समय हमला हो गया। राजकमल स्कूल के पास किसी चीज की वार से उनके वाहन का शीशा टूट गया। इसके पीछे गोली या फिर पत्थर फेंके जाने का संदेह व्यक्त किया जा रहा है। अधिवक्ता मो. जावेद ने मामले को लेकर अज्ञात के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने उनकी कार जब्त कर ली है। पुलिस फोरेंसिक जांच कराएगी। देखेगी कि शीशा वाकई गोली लगने से टूटा है या फिर पत्थर से।
अधिवक्ता मो. जावेद ने बताया कि कोर्ट समय खत्म होने के बाद उन्होंने मगरिब की नमाज अदा की। इसके बाद वे और झरिया निवासी अधिवक्ता मो. इरफान दोनों अल्टो कार पर सवार होकर झरिया उपर कुल्ही स्थित घर को निकले। ठीक राजकमल विद्यालय स पहले एक बाइक पर दो सवार युवक और एक सफेद रंग की स्कार्पियो ने ओवरटेक करने की कोशिश की। लेकिन सड़क पर निर्माण कार्य चलने के कारण ऐसा नहीं हो सका। जैसे ही उनकी कार थोड़ी आगे बढ़ी, उनकी कार की पीछे का शीशा टूट कर बिखर गया। लगा कि कोई चीज उनके वाहन से पीछे शीशे में टकराई। फिर गोलियों चलने जैसी दो आवाज सुनाई दी। साथ ही पकड़ो-पकड़ो की आवाज भी उन्होंने सुनी। तब वे अपनी कार को तेजी से भगाते हुए धनसार की ओर निकल गए। धनसार थाने में जाकर अपनी कार खड़ी की और मामले की मौखिक शिकायत धनसार थाने में की। धनसार पुलिस ने बताया कि घटनास्थल बैंकमोड़ थाना है। तब धनसार से अधिवक्ता बैंकमोड़ पहुंचे। खबर पाकर इंस्पेक्टर शमीम अहमद अधिवक्ता के साथ मौका-ए-वारदात पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। बाद में अधिवक्ता ने अज्ञात के खिलाफ थाने में लिखित देकर कार्रवाई की मांग की है। अधिवक्ता पर फायरिंग की खबर सुनकर विधायक संजीव सिंह के समर्थकों का जुटान थाने में हो गया था।

धनबाद का no1 न्यूज पोर्टल।
नेशनल टुडे लाइव।

963 total views, 1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *