झरिया विधानसभा क्षेत्र में अमन चैन एवं सुख हेतु हवन यज्ञ का आयोजन किया गया।

जमसं (कुंती गुट) के असंगठित मोर्चा के क्षेत्रीय सचिव अभिषेक सिंह के नेतृत्व में उनके लोको बाजार, पाथरडीह स्थित “शिवालय” भवन परिसर में रविवार को झरिया विधानसभा क्षेत्र में अमन, चैन एवं सुख की पुन: वापसी हेतु हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें इस क्षेत्र के दर्जनों गणमान्य लोग सम्मिलित होकर पुण्य के भागीदार बने। यह हवन यज्ञ बंटुल पण्डित संजय पाण्डे के द्वारा वेदिक मंत्रोचारण के साथ संपन्न कराया गया। सभी ने अग्नि में हवन कर झरिया विधानसभा क्षेत्र में अमन और चैन की पुन: वापसी की मनोकामना की।अभिषेक सिंह ने कहा कि हाल ही के दिन में झरिया विधानसभा क्षेत्र के लिए शुभ नहीं रहे हैं। झरिया और घनुडीह में भु-धसान, भौंरा में हत्याकांड, सुदामडीह में बालिका के साथ दुष्कर्म, भागा में एक माँ की गोद उजड़ जाना तथा सड़क दुर्घटनाओं में हो रही मौत जैसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं हुई। जो उनके दिल को मर्माहत कर गई। अत: हमारे झरिया विधानसभा क्षेत्र में अमन, चैन की पुन: वापसी, झरिया को उजड़ने से बचाने के लिए, सांप्रादायिक तनाव पर नियंत्रण, आपसी भाईचारा कायम करने एवं लोकप्रिय झरिया विधायक, संजीव सिंह, की त्वरित सकुशल वापसी हेतु इस हवन यज्ञ का आयोजन किया गया है।
हवन यज्ञ में शंकर प्रसाद, अमन सिंह, धीरज प्रसाद, चंदन शर्मा मनोज सिंह महीप सिंह संजय सिंह हाबु दे बिकास मिश्रा नरेश अग्रवाल बालु प्रसाद धर्मेन्द्र कुमार बिशव नाथ बारी संजय मिश्रा आदि लोग उपस्तिथ थे।
★रिपोर्टर:-अमित सिंह राजपूत
★फोटोग्राफर:-संतोष कुमार यादव

765 total views, 1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *