जो बाबुलाल मरांडी का नही हुआ वो क्या भाजपाईयों का होगा क्लिक करें और जाने।

NTL NEWS. CON:7909029958. SANTOSH YADAV

DHANBAD: भारतीय जनता पार्टी धनबाद ग्रामीण जिला के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा के खिलाफ पूर्वी टुंडी मंडल, पश्चिमी टुंडी मंडल के बाद तोपचांची मंडल मे पूर्व मंडल अध्यक्ष खिरोधर मंडल के अध्यक्षता एवं भाजयुमो के निवर्तमान मंडल अध्यक्ष निवास तिवारी के संचालन मे बैठक किया सभी ने एक स्वर मे कहा की हम सबों ने दो तीन दशक से पार्टी को घर घर तक ले जाने का प्रयास किया एवं संगठन को भी दो भागों मे बांटने के लिए प्रयास किए लडाई लडे और खुन – पसीने से पार्टी को खडा किया परंतु एक बेहरूपिया ज्ञान रंजन सिन्हा को प्रदेश नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं को आहत करते हुए जिलाध्यक्ष बना दिया l खेरात मे मिले हुए पद पाकर अहंकारी ज्ञान रंजन सिन्हा ने पार्टी को सिंचने वाले कार्यकर्ता जो 20 – 30 साल पार्टी को दिया वेसे कार्यकर्ताओं को दरकिनार करते हुए 10 दिन पहले हुए आए व्यक्ति जिनको संगठन का निति सिद्धांत का पता नही और उन्हे जिला एवं मंडल का पदाधिकारी बना दिया और खुद बाबुलाल मरांडी का विरोध कर भगोड़ा बनकर चुनाव लडा ओर 7 हजार वोट लाकर मुंह की खाई अब वर्तमान में टुंडी विधानसभा का विधायक बनने का सपना संजोये बैठा है जो हास्यास्पद है l

पूर्व जिला महामंत्री राम प्रसाद महतो ने कहा कि वरिष्ठ भाजपाईयों को दरकिनार करने का पाप जिलाध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा ने किया और अपना झोला उठाने वाले व्यक्ति को पदाधिकारी बनाकर साबित कर दिया कि खेरात मे मिला संगठन चलाना संभव नही, ग्रामीण क्षेत्र के तीनों विधानसभा के भाजपाईयों मे जिलाध्यक्ष के खिलाफ व्यापक रोष है और कार्यकर्ताओं को डराने का भी काम कर रहे हैं कार्यकर्ता डरने वाला नही जल्द ही निरसा और सिन्द्री विधानसभा में भी बैठक कर प्रदेश नेतृत्व एवं केन्द्रीय नेतृत्व से ज्ञान रंजन सिन्हा को जिलाध्यक्ष से हटाने की मांग की जाएगी l

टुंडी प्रखण्ड के पूर्व अध्यक्ष सह पूर्व 20 सूत्री प्रखण्ड अध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि वरिष्ठ एवं समर्पित भाजपाईयों की भावनाओं को आहत करने वाला फैसला प्रदेश नेतृत्व ने लिया और प्रथम ग्रामीण जिलाध्यक्ष के रुप मे बेहरूपिया ज्ञान रंजन सिन्हा को बना दिया l जो व्यक्ति कांग्रेस, राजद, झामुमो, झाविमो व माटी का पाटी का न हुआ साथ ही खुद ही ढिंढोरा पीटने वाला कि बाबुलाल मरांडी उनके राजनीतिक गुरु है उनकों भी धोखा देने वाला व्यक्ति हम भाजपाईयों का क्या होगा यह बात एक – एक समर्पित कार्यकर्ताओं के मन मे चल रहा प्रदेश कार्यकर्ताओं के भावनाओं का ख्याल रखते हुए अविलंब ऐतिहासिक फैसला लेते हुए जिलाध्यक्ष से ज्ञान रंजन सिन्हा को हटाया जाए l

वरिष्ठ भाजपा नेता सागर ओझा ने कहा की हम भाजपाईयों को यही दिन देखना बाकी रह गया था प्रदेश नेतृत्व ने जातिवाद के तहत ज्ञान रंजन सिन्हा को जिलाध्यक्ष बनाया, यह बेहरूपिया कब भाजपा मे आया भाजपाईयों को पता नहीं l प्रदेश नेतृत्व को एक भी भाजपा कार्यकर्ताओं मे जिलाध्यक्ष बनने का गुण नहीं दिखा कि इन्हें हम भाजपाईयों के माथे मढ दिया जो अपने आप को संगठन का मालिक समझ बैठा है हमलोगों ने पार्टी को सिंचा है इनका कार्य से पार्टी के कार्यकर्ता आहत है एक भी वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं को न तो जिला कमिटी मे न ही मंडल कमिटी मे रखा साथ ही मंच मोर्चा जिलाध्यक्ष पद के मनोनयन मे भी वैसा ही किया गया जो दूर्भाग्यपूर्ण है प्रदेश नेतृत्व से हम मांग करते है जिलाध्यक्ष से ज्ञान रंजन सिन्हा को हटाया जाय l

किसान मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य संजीव मिश्रा ने कहा कि हम कार्यकर्ताओं ने 15 वर्षों की लड़ाई लडकर ग्रामीण जिला को अलग कराया परंतु भाजपा के नीति सिद्धांत का ज्ञान भी नही ऐसा व्यक्ति को जिलाध्यक्ष के रुप मे थोप हम भाजपाईयों के भावनाओं के साथ खिलवाड़ है आधे से ज्यादा जिला पदाधिकारी को 18 मंडल का नाम तक पता नही साथ ही जो व्यक्ति 10 दिन पूर्व पार्टी मे आए उन्हें पद और संगठन को सिंचने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं को साईड कर दिया गया यह जिलाध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा का अहंकार पार्टी को गर्त की दिशा मे ले जा रहा और भाजपा विधायक दल के नेता बाबुलाल मरांडी की भी छवि धूमिल करने मे कोई कसर नही छोड़ रहा ऐसे अहंकारी ज्ञान रंजन सिन्हा को जिलाध्यक्ष से हटाया जाय l

भाजयुमो के पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य अजय सिंह ने कहा कि जो व्यक्ति पार्टी के विरोध मे विधानसभा चुनाव में कार्य किया वेसे लोगों को व्यक्ति विशेष के इसारे पर पद दिया और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को दरकिनार, जिलाध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा खुद टुंडी विधायक बनने का सपना देखने के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं के भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं कार्यकर्ता कभी बरदास्त नही करेंगे इनके कार्यशैली के खिलाफ आवाज बुलंद कर कार्यकर्ताओ को संगठित किया जा रहा है जल्द ही इनके कारनामों का काला चिट्ठा शिर्ष नेतृत्व को सोप जाएगा l

पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष विजय मंडल ने कहा कि जिलाध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा बहुसंख्यक ओबीसीयों को दरकिनार करने का काम कर रहें है जो पार्टी के लिए घातक साबित होगा महिला मोर्चा मे अपने स्वजातीय जया कुमार को जिलाध्यक्ष बनवाया एवं किसान मोर्चा मे भी जेवीएम पृष्ठभूमि के राजेश चौधरी को जिलाध्यक्ष बनाया हम कार्यकर्ता शिर्ष नेतृत्व से पुछना चाहते हैं कि ओबीसी, एसटी, एससी सिर्फ अपने मोर्चा मे रहने लायक है साथ ही मंच मोर्चा मे पुराने मोर्चा से संबंधित कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष नही बन सकते क्या ? जिलाध्यक्ष व्यक्ति वादी है व्यक्ति विशेष के इसारे पर कार्य कर रहे है जिससे पार्टी को हानि पहूँच रहा है ज्ञान रंजन सिन्हा जिलाध्यक्ष के लायक नहीं है हटाया जाय l

इस बैठक में सिन्द्री विधानसभा के पश्चिमी गोबिन्दपुर के मंडल उपाध्यक्ष विरेन्द्र गिरि, कुणाल शर्मा, राजगंज मंडल के पूर्व महामंत्री पप्पू सिंह, अखिलेश सिंह, पंकज मंडल, कार्तिक महतो, नुनूलाल मंडल, मनोज स्वर्णकार, नन्दलाल मुर्मू, सुनील मंडल, सुनीता देवी, पुतुल देवी, शांति देवी, राधिका देवी, नेवुलाल केवट, त्रिपुरारी सिंह, कैलाश दास, रणवीर चौबे,राकेश दास,संतोष महतो,प्रदीप केवट,राधावल्लभ कुम्हार,विवेक आदि दर्जनों उपस्थित रहे l

नेशनल टुडे लाइव

8,185 total views, 1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *