जिले के पंचायत समिति सदस्य विधानसभा के समक्ष धरना देने के लिए पहुँचे राँची।

धनबाद ।जिले के सभी पंचायत समिति सदस्य विधानसभा के समक्ष धरना देने के लिए पहुँचे।संघ के अध्यक्ष रंजीत सिंह के नेतृत्व में रांची पहुंच कर धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन करने का मुख्य उद्देश्य पंचायत के कार्यो में समिति सदस्यो को अधिकार, विकास के लिए निधि, मानदेय में बढ़ोतरी आदि मांगो हेतु धरना दिया गया।

इस धरना कार्यक्रम में झारखण्ड के सभी पंचायत समिति प्रमुख उप प्रमुख शामिल हुए।इस धरना मे मुख्य रूप से बैजनाथ प्रसाद, राजन महतो, बलिराम चौहान, ममता सिंह,नंदलाल रवानी, सुरज सोनी, सुरेश रजक, गयाराम महतो, सुरेश महतो,के साथ साथ प्रमुख उप प्रमुख संघ के अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह की अगुआई में सभी प्रमुख उप प्रमुख शामिल हुए। इस धरना में विधायक अरूप चटर्जी,ढुल्लू महतो, जगरनाथ महतो भी शामिल हुए।

1,330 total views, 1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *