छः सूत्री माँगों को लेकर झामुमो नेता अशोक मंडल के नेतृत्व में एकदिवसीय धरना

छः सूत्री माँग को लेकर झामुमो नेता अशोक मंडल के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना।

कुमारधुबी। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के बैनर तले कुमारधुबी मैथनमोड़ में एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता रामनाथ सोरेन तथा मंच संचालन माणिक गोराई ने किया।मुख्य तौर पर कुमारधुबी रेलवे ओभर ब्रिज निर्माण में हो रही विलंब,अविलंब कुमारधुबी रेलवे ओभरब्रिज निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएं। ओभरब्रिज निर्माण कार्य तक ब्रिज के समीप ट्रैफिक व्यवस्था को निर्मित रूप से दुरुस्त किया जाये।दुर्गा पूजा तथा मुहर्रम में आम जनों को जाम से निजात मिल सके। कुमारधुबी रेलवे स्टेशन पर धनबाद राँची इंटरसिटी एक्सप्रेस भागा आसनसोल ट्रेन को अप- डाउन का ठहराव सुनिश्चित करे।धनबाद पटना इंटरसिटी एक्सपेसअप- डाउन का ठहराव कुमारधुबी स्टेशन में सुनिश्चित करें। पाटलिपुत्रा ट्रेन धनबाद से चलाई जाऐ।वनांचल एक्सप्रेस ट्रेन को धनबाद सें चलाई जाये।इन सभी मुद्दे को लेकर एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया।इस मौके पर बिनोद सिंह,उपेन्द्रनाथ पाठक,रामलाल सोरेन,शिवलाल सोरेन,काजल चक्रवर्ती,बोदी लाल हांसदा,नईम,बाशु पांडे,लख्खी सोरेन,नईम शेख ,मो०काशीम,दुलाल चक्रवर्ती,उतपल चक्रवर्ती,ननटु गोस्वामी,दुलाल मोहतो, देवन टुडु,आशा लोहार आदि सैकड़ो की संख्या में झामुमो के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

769 total views, 1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *