चुनाव प्रचार के लिए धनबाद पहुंचे पीएम मोदी क्लिक करें और जाने।

NTL NEWS. CON:7909029958. SANTOSH YADAV

झारखंड के धनबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीते कुछ हफ्तों से मैंने झारखंड के अलग-अलग क्षेत्रों में दौरा किया है, वहां का माहौल जाना है, लोगों से बात की है। एक बात बिल्कुल स्पष्ट है। पूरे झारखंड में कमल के फूल को लेकर, भाजपा की डबल इंजन की सरकार को लेकर असीम उत्साह है। उन्होंने कहा कि आखिर झारखंड सहित पूरे देश में भाजपा पर इतना विश्वास क्यों है? आज पूरा हिंदुस्तान भाजपा पर विश्वास क्यों करता है? ये भरोसा इसलिए है क्योंकि भाजपा ही है, जो संकल्प लेने के बाद उसे सिद्ध भी करती है। जो वादा हम देश के लोगों से करते हैं, उस पर पूरी ईमानदारी से अमल करते हैं।

 

धनबाद रैली में पीएम मोदी के भाषण की मुख्य बातें

1- मुस्लिम बहनों से ज्यादा मुस्लिम भाइयों की मदद ज्यादा करता है। उन्होंने कहा कि अगर कोई बहन तीन तलाक के चलते घर आ जाए तो भाई को दिक्कत होगी या नहीं। बेटी तीन तलाक के चलते घर आ जाए तो बाप को दिक्कत होगी या नहीं। उन्होंने कहा कि तीन तलाक से भाई, पिता और मां ही नहीं पूरा परिवार तबाह हो जाता है। तीन तलाक लाकर हमने पुरुषों की भी मदद की है।

2- कांग्रेस ने देश में एक विचित्र राजनीतिक माहौल बनाया था, जिसके कारण घोषणापत्रों पर, नेताओं के वादों पर देशवासियों का भरोसा कम हो गया था। लोगों को लगने लगा था कि नेता चुनाव के दौरान घोषणाएं करते हैं और फिर भूल जाते हैं:

3- भाजपा ने सिर्फ 6 महीने में दिखाया है कि संकल्प चाहे कितने भी बड़े हों, कितने भी मुश्किल हों, उन्हें पूरा करने के लिए हम दिन-रात एक कर देते हैं। भाजपा ने आपसे ये कहा था, देश में एक ही संविधान लागू करेंगे, जम्मू-कश्मीर में भी भारतीय कानून लागू करेंगे। आज जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हट चुका है और भारत का संविधान पूरी तरह से वहां लागू है।

4- हमने कहा था कि रामजन्मभूमि को लेकर जो विवाद सदियों से चल रहा है, जिसको कांग्रेस ने जानबूझकर उलझाया, उसको शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएंगे। अब आप खुद देख रहे हैं कि कैसे अयोध्या में भव्य राममंदिर के निर्माण के लिए सारे मार्ग खुल चुके हैं।

5- हमने ये भी कहा था कि, तीन तलाक की जो कुप्रथा इस देश में करोड़ों बहनों को नर्क का जीवन जीने के लिए मजबूर कर रही है, उससे मुक्ति दिलाएंगे। आज तीन तलाक के विरुद्ध सख्त कानून बन चुका है। इस कानून ने लाखों-करोड़ों मुस्लिम बहनों-बेटियों का जीवन सुरक्षित किया है।

6- बीते 6 महीने में जितने भी काम हुए हैं, जितने भी फैसले लिए गए हैं, इनमें से अनेक ऐसे थे, जो दशकों से लटके हुए थे। और इनको लटकाने का श्रेय कांग्रेस और उसके सहयोगियों को जाता है, जिन्होंने सबसे ज्यादा समय तक देश पर शासन किया।

7-31 दिसंबर 2014 तक जो भारत आए उन शरणार्थियों के लिए ही ये व्यवस्था है। इतना ही नहीं नॉर्थ ईस्ट के करीब-करीब सभी राज्य इस कानून के दायरे से बाहर हैं। लेकिन फिर भी कांग्रेस और उसके सहयोगी दल जिनकी राजनीति घुसपैठियों के समर्थन से चलती है वो वहां भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं।

8- कांग्रेस और उसके साथियों की डिक्शनरी में कभी जनहित नहीं रहा, उन्होंने हमेशा स्वहित के लिए, परिवार हित के लिए काम किया। इनकी राजनीति रही है- लूटो और लटकाओ। यही कारण है कि काले सोने पर बैठा ये धनबाद और ये पूरा इलाका संपदा से जितना समृद्ध है, उतनी ही अधिक गरीबी यहां बनी रही

9-यहां से निकले कोयले पर कांग्रेस-JMM के नेताओं ने, इनके रिश्तेदारों ने, दोस्तों ने अपने लिए महल खड़े कर दिए, लेकिन यहां की जनता को झोंपड़ियों में रहने के लिए मजबूर कर दिया। अब भाजपा सरकार ने हर गरीब-बेघर परिवार को अपना पक्का घर दिलाने का बीड़ा उठाया है।

10-कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने अगर धनबाद को, देवघर को, झारखंड को, कुछ दिया है, तो वो है – धूल, धुआं और धोखा। यहां से कोयला निकलता रहा, लेकिन यहां की जनता को प्रदूषण में छोड़ दिया गया, सुविधाओं के अभाव में छोड़ दिया गया।

नेशनल टुडे लाइव

www.nationaltodaylive.com

37,480 total views, 1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *