चाचा ने किया चार साल की भतीजी के साथ बलात्कार

बिहार के मुंगेर में मंगलवार की देर शाम मानवता को शर्मसार करने वाली घटना घटी। कासिमबाजार थाना क्षेत्र में रिश्ते के एक चाचा ने रिश्ते की मर्यादा को कलंकित करते हुए अपनी चार वर्ष की भतीजी को ही हवस का शिकार बना दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार राजीव कुमार ने घर के पास ही खेल रही चार वर्षीय बच्ची को गोद में उठा कर अपने कमरे में ले गया। इसके बाद लड़की को बिस्कुट खाने के लिए दिया। इसके बाद लड़की के साथ दुष्कर्म किया। बाद में लड़की अपने घर पहुंच कर अपनी मां को जानकारी दी। इसके बाद आसपास के लोगों ने आरोपित को पीटने के लिए घर की घेराबंदी की। लेकिन, तब तक वह फरार हो गया। इधर, पीड़ित लड़की को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।इधर, घटना की जानकारी मिलते ही कासिमबाजार थाना पुलिस ने छापामारी कर आरोपित राजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया। घटना की पुष्टि करते हुए एसपी आशीष भारती ने बताया कि आरोपित राजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, पीड़िता के परिजन के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 

 

नेशनल टुडे लाइव

www.nationaltodaylive.com

932 total views, 1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *