ग्रमीणों के लिए सामने आई भाजपा नेत्री रागिनी सिंह जब तक ग्रमीण की बात नही मानी जायेगी आउटसोर्सिंग का चक्का जाम क्लिक करें और जाने पूरी खबर

NTL NEWS. CON:7909029958. SANTOSH YADAV

धनबाद:झरिया शहर के भौंरा स्तिथ जहाजटाढ में चल रहे आउटसोर्सिंग द्वारा सड़क की खुदाई करने के कारण ग्रामीणों के आवागमन में परेशानी होने से ग्रामीणों ने सड़क जाम कर सोमवार को आउटसोर्सिंग का काम रोक दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने विधायक संजीव सिंह की पत्नी सह भाजपा नेत्री रागिनी सिंह को घटना स्थल पर बुला लिया। रागिनी सिंह ने ग्रामीणों से बात कर पूरी जानकारी ली। जिसके बाद आउटसोर्सिंग प्रबंधन से वार्ता किया। रागिनी ने कहा कि जब तक वैकल्पिक व्यवस्था न हो यहां बुलडोजर नहीं चलना चाहिए। किसी भी हाल में यहां रास्ता नहीं काटने दिया जाएगा। इससे स्थानीय नागरिकों को काफी असुविधा होगी। रागिनी ने प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ग्रामीणों की बात नहीं मानी गई तो आउटसोर्सिंग का चक्का जाम कर दिया जाएगा। वहीं आउटसोर्सिंग प्रबंधन ने आश्वासन दिया कि वैकल्पिक व्यवस्था किये बगैर सड़क पर काम नहीं लगाया जाएगा।
जिसमें मुख्य रूप से लतिका देवी, वंदना देवी, उमेश यादव, विजय महतो, अभिषेक पांडे, देव चरण ठाकुर, रामचंद्र महतो, मौसम मोहनती, मनोज कुमार, स्वरूप भट्टाचार्य, बाबु जैना, दीपक गुप्ता, जय लाल कुमार आदि उपस्थित थे।

नेशनल टुडे लाइव सच के साथ सच की बात

1,068 total views, 1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *