गोलियों की तड़तड़ाहट से फिर हिला धनबाद क्लिक करें और जाने।


झरिया/धनबाद, । झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) युवा इकाई के जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना झारखंड के धनबाद की है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, बनियाहीर झरिया में रहने वाले झारखंड विकास मोर्चा के धनबाद जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह (40) की मंगलवार को कुसुंडा रेलवे साइडिंग के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनके साथ रहे झारखंड विकास मोर्चा झरिया के मुन्ना खान को भी गोली मारी गई है। मुन्ना खान की हालत गंभीर है। अशर्फी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
रंजीत सिंह का कुसुंडा रेलवे साइडिंग में काम चल रहा था। सुबह में काम देखने के लिए घर से वहां गए थे। उसके बाद फिर वापस घर लौट कर नहीं आए। रंजीत की हत्या से परिवार के लोग रो-रो कर बेहाल हैं। रंजीत छात्र युवा संघ के अध्यक्ष भी थे। संघ के माध्यम से उन्होंने छात्र और युवाओं के अधिकार के लिए कई वर्षों से आंदोलन करते आ रहे थे।
सूत्रों के मुताबिक, रंजीत की हत्या आउटसोर्सिंग कंपनी में रंगदारी को लेकर हुई है। रंजीत बीकेबी साइडिंग में प्रबंधक का काम देखता था। बताया जाता है कि रंगदारी नहीं देने पर उसकी हत्या हुई है।
रंजीत झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का खासमखास था। आज सुबह ही बाबूलाल मरांडी ने विधि व्यवस्था को लेकर एसएसपी से वार्ता की थी। 20 जुलाई को झाविमो के प्रखंड उपाध्यक्ष रूपेश पासवान को गोली मारी गई थी।
गौरतलब है कि इससे 21 मार्च, 2017 को धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या कर दी गई थी।

नेशनल टुडे लाइव

Dhanbad

1,731 total views, 1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *