कोयलांचल की धरती पे एक बार फिर सिंह मेंशन की दहाड़ क्लिक करें और जाने।

NTL NEWS. Con:7909029958. Santosh yadav

धनबाद: सिंह मेंशन की जोरदार वापसी जी हाँ में आप को बता दु की आज झरिया विधयाक संजीव सिंह के छोटे भाई चुनाव मैदान मैं उतर चुके है।

जानिए पूरा मामला———–

डेढ़ दशक के बाद धनबाद का चर्चित घराना “सिंह मेंशन” के किसी युवराज ने कोयलांचल में फिर एक बार दहाड़ा है। स्व.सूर्यदेव सिंह के छोटे पुत्र सिद्धार्थ गौतम उर्फ़ मनीष सिंह ने आज दहाड़ते हुए कहा कि “धर्मयुद्ध” का शंखनाद हो चुका है और इस धर्मयुद्ध में “कुंती पुत्र” कूद चुका है।
वर्ष 2003 में स्व सूर्यदेव सिंह (विधायक जी) के बड़े पुत्र और मनीष सिंह के बड़े भैया राजीव रंजन सिंह ने भी कोयलांचल में ऐतिहासिक “चेतावनी रैली” निकाला था। आज डेढ़ दशक के बाद मनीष सिंह की “जन चेतना रैली” ने इतिहास को दोहराते हुए कोयलंचलवासियों को चेतावनी रैली की याद ताजा करा दी। धनबाद के सभी मुख्य मार्गों पर मानो जन सैलाब उमड़ पड़ा था। सिंह मेंशन के समर्थन में जोरदार नारे लग रहे थे। रविवार होने के बावजूद यातायात व्यवस्था चरमरा गई थी। आलम यह था कि कोयला नगर के नेहरू कम्प्लेक्स मैदान में कार्यक्रम समाप्ति की ओर था तो भी मेंशन समर्थकों का हुजूम मैदान की ओर बढ़ ही रहा था। इधर सिंह मेंशन भी अपने ऊपर हो रहे राजनैतिक हमला का जवाब देने के लिए जन चेतना रैली के बहाने “शक्ति प्रदर्शन” कर रहा था। कोयला की राजधानी धनबाद से लेकर झारखण्ड की राजधानी रांची तक सक्रिय अपने विरोधियों को जन चेतना रैली के माध्यम से माकूल जवाब देने का प्रयास किया मनीष सिंह ने।

सभा स्थल पर मंच से दहाड़ते हुए मनीष सिंह ने चेतावनी भरे लब्जों में कहा कि सिंह मेंशन को मिटाने की राजनीति करने वाले अब सम्भल जाएं, वर्ना वह खुद मिट जाएंगे।
उन्होंने कहा कि सिंह मेंशन कदम आगे बढ़ाने के बाद पीछे की ओर नहीं खिंचता। आगामी लोकसभा चुनाव में सिंह मेंशन धनबाद से अपना प्रतयाशी देने का निर्णय ले चुका है। अपने समर्थकों से मनीष सिंह ने चुनाव की तैयारी में जुट जाने की बात कहा
पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए सभा में उपस्थित लोगों ने सबसे पहले 1 मिनट का मौन रखा। मनीष सिंह ने भी आज फूल-माला पहनने से इंकार कर दिया। सभा को संबोधित करते हुए मनीष सिंह ने कहा कि उनके पिता विधायक सूर्यदेव सिंह पूरी जिंदगी कोयलांचल वासियों की सेवा करते रहे। हम उसी कड़ी को आगे बढ़ाना चाहते है। उन्होंने कहा कि धनबाद को सही नेता की जरुरत है। तभी यहाँ का विकास संभव है। धनबाद को सही मायने में अबतक उसका सही हक नहीं मिल पाया इसके लिए कमजोर नेतृत्व ही जिम्मेवार

नेशनल टुडे लाइव NO 1 न्यूज पोर्टल

1,847 total views, 1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *