कांग्रेस नेता राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी का दिल का दौरा पड़ने से निधन क्लिक करें जाने पूरी खबर

NTL NEWS

हर खबर आप तक

गाजियाबाद :कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है।
जानकारी के अनुसार वह गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती थे। उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। त्यागी कांग्रेस के तेजतर्रार प्रवक्ताओं में से एक थे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और भाजपा नेता संबित पात्रा समेत कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है। 
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार त्यागी की आज अचानक तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश हो गए। यशोदा अस्पताल की ओर से मिली जानकारी के अनुसार त्यागी को समाचार चैनल पर बहस के दौरान दिल का दौरा पड़ा। उन्हें यशोदा अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों की टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। त्यागी ने आज शाम पांच बजे एक समाचार चैनल पर बहस की थी। उन्होंने खुद ट्विटर पर इसकी जानकारी दी थी।

नेशनल टुडे लाइव सच के साथ सच की बात

2,087 total views, 1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *